
Bigg Boss 19: संजय दत्त को लेकर बोलीं कुनिका सदानंद, कहा- सेट पर वो मेरा हाथ पकड़ते, गले लगाते...
बीते दिनों घर में फैमिली वीक मनाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने के लिए उनके घर से लोग आए। इन सबके बीच कुनिका सदानंद के एविक्शन ने सभी को शॉक्ड कर दिया। किसी को भी उनके बाहर होने की उम्मीद नहीं थी।
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में महज दो हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट पूरी हाइप पर है। फिनाले से पहले हर कोई जीत को लेकर कमर कसे हुए है। बीते दिनों घर में फैमिली वीक मनाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने के लिए उनके घर से लोग आए। इन सबके बीच कुनिका सदानंद के एविक्शन ने सभी को शॉक्ड कर दिया। किसी को भी उनके बाहर होने की उम्मीद नहीं थी। शो से बाहर आने के बाद कुनिका लगातार इंटरव्यूज देती नजर आ रही हैं। ऐसे में उनका एक लेटेस्ट इंटरव्यू सुर्खियों में बना है।
कुनिका ने संजय दत्त संग किया इन फिल्मों में काम
दरअसल, कुनिका सदानंद ने हाल ही में Hindirush को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान कुनिका ने बिग बॉस 19 के सफर से लेकर अपने करियर से लेकर खुलकर बात की। इसी दौरान कुनिका ने संजय दत्त संग काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया। कुनिका ने बताया कि वो संजय के लिए दीवानी थी। कुनिका ने संजय के साथ गुमराह, थानेदार जैसी फिल्मों में काम किया है। कुनिका ने बताया कि लड़कियां उनके लिए इस कदर पागल थीं कि बता नहीं सकते। इसलिए नहीं कि वो उनके साथ काम करना चाहती थी, बल्कि सिर्फ उन्हें छू सकें बस इसलिए।
कई बार जब वो मेरा हाथ पकड़ते थे और...
कुनिका ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'संजय ने कई बार जब मेरा हाथ पड़क लिया, मुझे गले लगा लिया बस उसी में मैं खुश हो जाती थी। उस टाइम न वो सेल्फी का टाइम नहीं था, अगर वो होता तो हो सकता है...मुझे बॉडी काउंट तो पता नहीं और न मैं उस पर जाना चाहती हूं। लेकिन संजू बहुत गुड लुकिंग मैन थे और आज भी हैं। लोग उनका बॉडी काउंट देखते हैं ये नहीं देखती कि उनकी जर्नी कैसी है।'

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




