Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Indian Cricketer Deepak Chahar brings support for Sister Malti Chahar
Bigg Boss 19: दीपक चाहर ने दिखाई अपनी ताकत, बहन मालती को ‘बिग बॉस 19’ जीताने के लिए किया कुछ ऐसा

Bigg Boss 19: दीपक चाहर ने दिखाई अपनी ताकत, बहन मालती को ‘बिग बॉस 19’ जीताने के लिए किया कुछ ऐसा

संक्षेप:

Bigg Boss 19: दिसंबर में ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले होने वाला है। ऐसे में क्रिकेटर दीपक चाहर पूरा जोर लगाकर अपनी बहन मालती चाहर को फिनाले वीक तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Nov 25, 2025 09:33 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ का फिनाले बहुत करीब है। ऐसे में घरवाले गेम में अपना 200% दे रहे हैं। वहीं उनके करीबी और फैंस उनके लिए वोट्स जुटाने में जुड़े हुए हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट मालती चाहर के भाई और इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर ने अपनी ताकत दिखाई है। उन्होंने अपनी बहन को फिनाले वीक में पहुंचाने के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

13 क्रिकेटर्स ने मालती को किया सपोर्ट

दीपक चाहर ने अपने सारे क्रिकेटर दोस्त से मालती के लिए सपोर्ट मांगा है। यही कारण है कि सोमवार के दिन एक या दो नहीं, 13 क्रिकेटर्स ने मालती के लिए पोस्ट शेयर की है। सुरेश रैना, अंबाती रायडू, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, नमन धीर, वेंकटेश अय्यर, उमरान मलिक, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, रवि बिश्नोई और आकाश चोपड़ा (कमेंटेटर) ने मालती को सपोर्ट किया है।

‘बिग बॉस 19’ का आखिरी कप्तान

बिग बॉस की खबरें देने वाले सोशल मीडिया पेज BBTak के मुताबिक, गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है। इसका मतलब वह सीधे-सीधे फिनाले वीक में पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, वह ‘बिग बॉस 19’ के आखिरी कप्तान भी बन गए हैं।

ट्रॉफी की रेस में ये कंटेस्टेंट

कुनिका सदानंद के एविक्शन के बाद अब गौरव खन्ना, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, मालती चाहर, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ट्रॉफी जीतने की रेस में शामिल हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।