
इस किरदार ने गौरव खन्ना को बनाया टीवी का सुपरस्टार, यामी गौतम संग किया काम, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश?
Bigg Boss 19 शो में सबसे ज्यादा अगर किसी कंटेस्टेंट ने दर्शकों का दिल जीता तो वो थे एक्टर गौरव खन्ना। पूरे सीजन में गौरव ने अपने गेम से न सिर्फ ऑडियंस का दिल जीता बल्कि सलमान भी उनसे काफी इंप्रेस हुए।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का सफर काफी सुर्खियों में रहा। हर बार की तरह इस सीजन ने भी दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया। शो में सबसे ज्यादा अगर किसी कंटेस्टेंट ने दर्शकों का दिल जीता तो वो थे एक्टर गौरव खन्ना। पूरे सीजन में गौरव ने अपने गेम से न सिर्फ ऑडियंस का दिल जीता बल्कि सलमान भी उनसे काफी इंप्रेस हुए। तो चलिए एक नजर डालते हैं गौरव के एक्टिंग करियर, मैरिड लाइफ और एजुकेशन पर...
टीवी शोज
गौरव खन्ना टीवी के जाने माने एक्टर और एक मॉडल हैं। अपने करियर में उन्होंने 'जीवनसाथी' में नील, 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर कविन और 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया से अहम किरदार निभाया है। बता दें कि गौरव ने एक्टिंग की दुनिया में या फिर यूं कहें कि छोटे पर्दे पर टीवी शो 'भाभी' से कदम रखा, जिसमें उन्होंने भुवन सरीन का कैरेक्टर प्ले किया था। उसके बाद उन्हें 2000 दशक के टॉप शो 'कुमकुम' में काम करने का मौका मिला। इस शो ने गौरव को अलग पहचान दिलाई। इसके अलावा 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'ये प्यार ना होगा कम' में काम किया। 'ये प्यार ना होगा कम' में उन्होंने यामी गौतम के साथ काम किया था।
इस किरदार ने रातों रात बनाया टीवी का सुपरस्टार
उसके बाद गौरव ने 'लव ने मिला दी जोड़ी', 'प्रेम या पहेली-चंद्रकांता', 'संतान', 'सीआईडी', 'ब्याह हमारी बहु का', 'जीवनसाथी-हमसफर जिंदगी के', 'तेरे बिन', 'दिल से दिया वचन' और 'हाजिर जवाब बिरबल' जैसे हिट शोज में काम किया। वहीं, गौरव की किस्मत तब चमकी जब उनके हाथ 'अनुपमा' शो लगा। इसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का रोल निभाया, जिसने उन्हें रातोंरात नेशनल क्रश बना दिया।
गौरव खन्ना की शादी किससे हुई है, उनकी वाइफ कौन हैं?
गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में आकांक्षा चमोला संग शादी की थी। दोनों की शादी कानपुर में हुई थी। आकांक्षा भी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'स्वरागिनी' से की थी।उसके बाद उन्हें 'भुतू' और 'कैन यू सी मी' जैसे शोज में देखा गया। बता दें कि दोनों के बीच 10 साल का लंबा एज गैप है।
गौरव खन्ना कहां से की पढ़ाई
बता दें कि गौरव खन्ना का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। एक्टर ने अपनी स्कूली पढ़ाई कानपुर के ही सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक साल तक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया। लेकिन उनकी किस्मत में एक्टर बनना लिखा था।
गौरव खन्ना की नेटवर्थ
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार गौरव खन्ना की नेटवर्थ 8 करोड़ रुपये है। टीवी शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के कैरेक्टर के लिए वो प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये चार्ज किया करते थे। वहीं, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ', जिसके गौरव विनर भी बने और उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी, इसके लिए उन्होंने 2.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस मिल रही थी। एक्टर की कमाई का सबसे बड़ा जरिया टीवी सीरियल्स तो है ही इसके अलावा वो रियलिटी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




