
Bigg Boss 19: जब वीकेंड का वार पर भड़के थे सलमान खान, कंटेस्टेंट की हो गई थी सिट्टी-पिट्टी गुल
ऐसे में अब शो के पूरे सीजन की झलकियां सामने आ रहा है। ऐसे में अब बिग बॉस जर्नी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान को पूरे सीजन में घरवालों की क्लास लगाते देखा जा सकता है।
Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आज यानी 7 दिसंबर को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हैं। कुछ घंटों में फैंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। ऐसे में अब शो के पूरे सीजन की झलकियां सामने आ रहा है। ऐसे में अब बिग बॉस जर्नी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान को पूरे सीजन में घरवालों की क्लास लगाते देखा जा सकता है।
वीकेंड का वार पर जब भड़के थे सलमान
'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान का एंगर अवतार देखने को मिल रहा है। ये प्रोमो वीडियो बिग बॉस के पूरे सीजन के वीकेंड का वार का है, जिसमें वो घरवालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले सलमान खान अमाल मलिक पर ब्लास्ट होते दिख रहे हैं। वो अरमान से कहते हैं कि तुम यहां पर अपनी इमेज क्लियर करने आए थे, लेकिन ये बिल्कुल ही नहीं हो रहा है।
अशनूर की हरकत पर आया सलमान को गुस्सा
इसके बाद तान्या मित्तल का क्लिप दिखाया जाता है। तान्या अपने फनी अंदाज से सलमान और बाकी कंटेस्टेंट को एंटरटेन करती नजर आईं। वहीं, अशनूर कौर भी नजर आईं, जब सलमान ने तान्या पर लकड़ी से हमला करने पर उनकी क्लास लगाई और उन्हें बाहर कर दिया गया था। फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे भी सलमान के गुस्से का शिकार होते दिखे। इस एक छोटे से प्रोमो ने पूरे सीजन की यादें ताजा कर दीं।
बिग बॉस 19 टॉप 5
बिग बॉस 19 को उसके टॉप 5 मिल चुके हैं। ग्रैंड फिनाले के टॉप 5 में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट ने अपनी जगह बनाई है। बता दें कि 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले रविवार यानी 7 दिसंबर को होगा। फिनाले को आप घर बैठे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। शो के एपिसोड रात 9 बजे पहले जियो हॉटस्टार पर आते हैं और इसके बाद इसे कलर्स टीवी पर 10:30 बजे ऑनएयर किया जाता है, लेकिन शो का ग्रैंड फिनाले एक ही समय पर टीवी और ओटीटी पर दिखाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




