Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Grand Finale Salman Khan questioned baseer ali about his comments on bigg boss
Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान ने लगाई बसीर अली की क्लास, कहा- रिएलिटी में आ जाओ

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान ने लगाई बसीर अली की क्लास, कहा- रिएलिटी में आ जाओ

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Grand Finale: ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने एक्स कंटेस्टेंट बसीर अली की क्लास लगाई। उन्होंने उनसे उनके इंटरव्यूज पर सवाल पूछे।

Dec 07, 2025 10:08 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। शुरुआत में सलमान खान ने परफॉर्मेंस दी और फिर एक्स कंटेस्टेंट्स का वेलकम किया। इसके बाद, ‘बिग बॉस 19’ के टॉप-5 का डांस दिखाया गया। ग्रैंड फिनाले का माहौल तब गर्म हुआ जब सलमान खान ने एक्स कंटेस्टेंट बसीर अली की क्लास लगाई। सलमान ने बसीर से साफ पूछा कि उन्हें मेकर्स से इतनी शिकायत क्यों है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समलान ने बसीर अली से कहा, ‘बसीर घर से निकलने के बाद भी घर में थे। ये बिग बॉस- बिग बॉस बाहर खेल रहे थे।’ बसीर ने हंसते हुए कहा, ‘सर अंदर खेलने का मौका नहीं मिला।’ सलमान बोले, ‘मौका हमने तो दिया था आपको, लेकिन आपके फैंस ने उन्होंने आपको वोट नहीं दिया।’ बसीर बोले, ‘मैं यहां अपनी जर्नी को खत्म करने आया हूं। बहुत ही अच्छा सफर रहा है आप सबके साथ।’

सलमान ने कहा, ‘अच्छा क्योंकि ये तो हमने पहले कभी नहीं सुना।’ बसीर ने कहा, ‘सर मैं मायूस था।’ सलमान बोले, ‘जिस शो ने आपको इतना दिया आप उसी की बाहर बुराई कर रहे हैं। आपकी ये शिकायत रही है कि आपको टाइम नहीं देते हैं वीकेंड का वार पर। देखो फिनाले पर आपको इतना टाइम दे दिया। मुझे एक बात बताओ अगर इतने ही आप नाराज थे तो मैं तो आता नहीं।’ बसीर बोले, ‘सर मेरी भी जर्नी थी। आपको भी पता है कि बिग बॉस मेरे लिए कितनी बड़ी चीज थी।’ सलमान ने कहा, ‘आपको अपनी जर्नी पसंद क्यों नहीं आई? हमने तो आपको बाहर नहीं निकाला। आपके सबसे कम वोट्स थे तो आपके दिमाग में आपकी फैन फॉलोइंग इतनी है तो वो देख लो कि इतनी नहीं है। थोड़ी-सी रिएलिटी में आ जाओ।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।