
Bigg Boss 19 Grand Finale: ‘बिग बॉस 19’ में हुआ पहला एविक्शन, मेकर्स को मिले टॉप-4
Bigg Boss 19 Grand Finale Eviction: बिग बॉस 19 के ग्रांड फिनाले की शूटिंग शुरू हो गई है। सारे एक्स कंटेस्टेंट्स सेट पर पहुंच गए हैं और अब पहला एविक्शन भी हो गया है।
‘बिग बॉस 19’ से पहला कंटेस्टेंट एविक्ट हो गया है। जी हां, ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। सलमान खान ने सबसे पहले अनाउंस किया कि तान्या मित्तल सेफ हैं। इसके बाद उन्होंने फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना को सेफ किया। फिर सलमान ने अनाउंस किया कि प्रणित मोरे और अमाल मलिक में से अमाल शो से एविक्ट हो गए हैं।
कैसे हुए बेघर?
पांचों फाइनलिस्ट में से सबसे पहले अमाल मलिक बाहर हो गए हैं। सलमान खान और पवन सिंह ने फाइनलिस्ट के घरवालों को एक टास्क दिया। सलमान ने फाइनलिस्ट के घरवालों को बताया कि उन्हें कंटेस्टेंट्स के कटआउट्स उठाकर उनकी फोटो बनानी है और जिस कंटेस्टेंट की फोटो पूरी नहीं होगी वो एविक्ट हो जाएगा। सबसे अपने-अपने घरवाले की तस्वीर बनाई और आखिरी में अमाल की तस्वीर का एक टुकड़ा गायब मिला और इस तरह अमाल के एविक्शन की खबर ब्रेक की गई।
‘बिग बॉस 19’ के टॉप-4
‘बिग बॉस 19’ को उनके टॉप-4 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। अमाल के निकलने के बाद अब गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ट्रॉफी के करीब पहुंच गए हैं। लाइव हिन्दुस्तान के पाठकों का मानना है कि ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी गौरव खन्ना को मिलनी चाहिए। वहीं तान्या मित्तल को दूसरा और फरहाना भट्ट को तीसरा स्थान मिलना चाहिए।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




