Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी
गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन गए हैं। वहीं फरहाना ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है।


बिग बॉस 19 विनर
Bigg Boss 19 Grand Finale Live Updates: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। याद दिला दें, यह सीजन 24 अगस्त को 18 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था और अब गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस फरहाना भट्ट, स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल, सिंगर अमाल मलिक और स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे को हरा दिया है।
ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह ने आकर रंग जमाया। अभिषेक बजाज-अशनूर कौन, मृदुल तिवारी-गौरव खन्ना, अमाल मलिक-शहबाज बदेशा और फरहाना भट्ट-कुनिका सदानंद-नेहल चुडासमा ने डांस किया। पांचों फाइनलिस्ट- गौरव, अमाल, प्रणित, तान्या और फरहाना ने साथ परफॉर्म किया। वहीं सलमान खान ने धर्मेंद्र को यादकर श्रद्धांजलि दी।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी
गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन गए हैं। वहीं फरहाना ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: स्टेज पर पहुंचे टॉप-2
बिग बॉस 19 के टॉप 2- गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट स्टेज पर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में विनर अनाउंस होगा।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: 10 मिनट के लिए खुलीं वोटिंग लाइन्स
गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के लिए वोटिंग लाइन्स खोल दी गई हैं। फैंस के पास सिर्फ 10 मिनट हैं।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: बिग बॉस 19 टॉप 2
प्रणित मोरे एविक्ट हो गए हैं। गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट बने टॉप-2।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: धर्मेंद्र को किया गया याद
‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: मिले बिग बॉस 19 के टॉप-3
तान्या मित्तल एविक्ट हो गई हैं। अब घर में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे बचे हैं।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: कार्तिक-अनन्या प्रमोट की अपनी फिल्म
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ प्रमोट की।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: गौरव और मृदुल ने जमाया रंग
गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ पर रंग जमाया है।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: शहबाज और अमाल ने किया डांस
शहबाज बदेशा और अमाल मलिक ने ‘हेल्लो बद्रर’ पर डांस किया।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: अशनूर और अभिषेक का परफॉर्मेंस
अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘लड़की बड़ी अनजानी है’ पर डांस किया।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: क्यों आईं सनी लियोनी?
सलमान खान ने सनी लियोनी और करण कुंद्रा का स्वागत किया। वे अपना शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ का नया सीजन प्रमोट करने आए हैं।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: अपना पाॅइंट ऑफ व्यू खो दिया
सलमान खान ने अमाल मलिक से कहा कि उन्होंने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन धीरे-धीरे वे अपना पॉइंट ऑफ व्यू खो दिया इसलिए उन्होंने उन्हें खान का कच्चा कहा था।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले का पहला एविक्शन
अमाल मलिक शो से एविक्ट हो गए हैं। समलान खान ने अनाउंस किया कि गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे टॉप-4 हैं।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: नीलम ने पवन सिंह के साथ किया डांस
पवन सिंह ने सलमान खान और नीलम गिरि के साथ भोजपुरी गाने पर डांस किया है।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: शहबाज ने इंग्लिश में बोला पवन सिंह का डायलॉग
शहबाज ने पवन सिंह का डायलॉग इंग्लिश में बोला।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: पवन सिंह ने गाया गाना
पवन सिंह ने बिग बॉस 19 के फिनाले में गाना गाया। उन्होंने कहा कि वे सलमान के बहुत बड़े फैन हैं।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: सलमान खान ने बसीर की क्लास लगाई
सलमान खान ने बसीर अली से पूछा कि वो गुस्से में क्यों हैं मेकर्स से? समलान ने कहा कि रिएलिटी में आ जाओ। तुम्हारे वोट्स सबसे कम थे। हमने कुछ नहीं किया। यहां पढ़िए पूरी खबर।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: जीशान बोले- मैं गौरव से बेहतर हूं
सलमान खान ने एक्स कंटेस्टेंट्स से पूछा कि आप इनमें से किससे बेहतर हैं? मृदुल ने फरहाना, अशनूर ने तान्या, शहबाज ने तान्या, जीशान ने गौरव, कुनिका ने गौरव का नाम लिया।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: 43 की उम्र तक आपने क्या किया है गौरव?
सलमान खान ने गौरव खन्ना से पूछा कि उन्होंने 43 की उम्र तक क्या किया है? गौरव ने कहा कि ईमानदारी से काम किया है। इसके बाद सलमान ने गौरव की तारीफ की।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: सलमान ने लगाई टॉप-5 की क्लास
सलमान खान ने टॉप 5 - फरहाना, गौरव, तान्या, अमाल और प्रणित की क्लास लगाई है। पहले उन्हें डराया और फिर उन्हें रोस्ट किया।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: टॉप-5 की परफॉर्मेंस
‘बिग बॉस 19’ के टॉप-5 ने परफॉर्मेंस देकर ग्रांड फिनाले की धमाकेदार शुरुआत की है।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: सारे एक्स कंटेस्टेंट्स की झलक
सलमान खान के बाद अब सारे एक्स कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई है।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: सलमान की ग्रांड एंट्री
सलमान खान की एंट्री हो गई है। उन्होंने ‘मेरा जलवा’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: सदस्यों ने बताया अपना फेवरेट स्पॉट
बिग बॉस ने पांचों फाइनलिस्ट से पूछा कि घर का कौन-सा कोना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। सबने अपना-अपना फेवरेट स्पॉट बताया और उसका कारण भी दिया।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: शुरू हुआ बिग बॉस 19 ग्रांड फिनाले
‘बिग बॉस 19’ का ग्रांड फिनाले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू हो गया है।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: अमाल के बाद इसके बाहर होने की रिपोर्ट्स
द खबरी के मुताबिक, अमाल मलिक के बाद अब तान्या मित्तल शो से बाहर हो गई हैं।
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: ईशा मालवीय ने इसे किया सपोर्ट
ईशा मालवीय ने गौरव खन्ना के लिए इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "एक ऐसा आदमी जिसने पूरे सीजन में गरिमा, सम्मान और ईमानदारी से खेला, वह जीत का हकदार है।"
Bigg Boss 19 Grand Finale Live in Hindi: सलमान ने किया कंटेस्टेंट्स को रोस्ट
‘बिग बॉस 19’ के ग्रांड फिनाले का नया प्रोमो आया है। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रणित मोरे से कहा कि वह भी उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं।
Bigg Boss 19 grand finale live: गौहर खान ने बताया कौन बनेगा विनर
गौहर खान ने फिनाले का टेलीकास्ट शुरू होने से पहले भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि उनके हिसाब से गौरव खन्ना या प्रणित मोरे को शो जीतना चाहिए।
Bigg Boss 19 grand finale live: पिछले सभी विजेताओं की लिस्ट
ग्रैंड फिनाले से पहले ‘बिग बॉस’ के पिछले विजेताओं की लिस्ट देख लीजिए। राहुल रॉय, आशुतोष कौशिक, विंदू दारा सिंह, श्वेता तिवारी, जूही परमार, उर्वशी ढोलकिया, गौहर खान, गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला, मनवीर गुर्जर, शिल्पा शिंदे, दीपिका कक्कड़, सिद्धार्थ शुक्ला, रूबीना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश, एमसी स्टेन, मुनव्वर फारूकी और करण वीर मेहरा।
Bigg Boss 19 Finale Winner LIVE Updates: बिग बॉस 19 के टॉप-4
अमाल मलिक के एविक्ट होने के बाद अब गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ट्रॉफी की रेस में हैं।
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर
सोशल मीडिया बज के मुताबिक, अमाल मलिक सबसे पहले शो से बाहर हो गए हैं।
Bigg Boss 19 grand finale live: गौरव खन्ना के लिए चीयर कर रहे हैं फैंस
एक फैन ने X पर लिखा, “गौरव खन्ना ने BB19 में हिम्मत के साथ हिस्सा लिया। हर मुश्किल ने उन्हें और मजबूत बनाया, हर पल ने उन्हें चमकाया।” हैशटैग विनर गौरव खन्ना।
BB19 Finale LIVE Updates: इसके लिए वोट अपील कर रहे जीशान
एक्स कंटेस्टेंट जीशान कादरी, अमाल मलिक को सपोर्ट कर रहे हैं।
Bigg Boss 19 Finale Winner LIVE Updates: इस कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहते हैं अभिषेक
अभिषेक बजाज से जब पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि बिग बॉस की ट्रॉफी कौन जीतेगा तो उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से जीके (गौरव खन्ना) या फरहाना (भट्ट)।"
Bigg Boss 19 grand finale live: सलमान खान के शो में आएंगे पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में आ सकते हैं।
BB19 Finale LIVE Updates: शिल्पा शिरोडकर किसे कर रही हैं सपोर्ट?
‘बिग बॉस 18’ की शिल्पा शिरोडकर ने अपने X अकाउंट पर लिखा, "ठीक है, देखिए, मुझे पता है कि सबके अपने-अपने पसंदीदा होते हैं, लेकिन मेरे लिए सिर्फ एक ही चॉइस है प्रणित मोरे। मुझे सच में लगता है कि वह अकेले ऐसे इंसान हैं जिन्होंने दिखावा नहीं किया, रियल रहे।"
Bigg Boss 19 Finale Winner LIVE Updates: इसे मिला दीपिका कक्कड़ का सपोर्ट
‘बिग बॉस 12’ की विनर दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है।
Bigg Boss 19 grand finale live: X पर ट्रेंड कर रही हैं फरहाना भट्ट
फिनाले से पहले, फरहाना भट्ट के कई फैंस और सपोर्टर्स ने X पर पोस्ट किया और उनका नाम दो अलग-अलग टैगलाइन पर ट्रेंड किया- 'ट्रॉफी अवेट्स फरहाना' और 'फरहाना फॉर द विन'।
BB19 Finale LIVE Updates: बिग बॉस 19 के सेट पर पहुंचे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन को बिग बॉस 19 के फिनाले सेट पर स्पॉट किया गया है। एक्टर और उनकी को-स्टार अनन्या पांडे आज रात रिएलिटी शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।