Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 grand finale gauahar khan reveals her top two contestants says i will be happy if they win
Bigg Boss 19: गौहर खान ने बता दिए टॉप 2 कंटेस्टेंट, बोलीं- इनमें से कोई भी जीते खुशी होगी

Bigg Boss 19: गौहर खान ने बता दिए टॉप 2 कंटेस्टेंट, बोलीं- इनमें से कोई भी जीते खुशी होगी

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के विनर के नाम के एलान से पहले बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने अपने टॉप 2 फाइनलिस्ट बता दिए हैं। गौहर ने दो कंटेस्टेंट को फाइनलिस्ट बताते हुए इनके जीतने की उम्मीद की है। जानिए कौन हैं ये दोनों।

Dec 07, 2025 09:22 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 का आज ग्रैंड फिनाले हैं। अमाल मलिक के बाहर होने के बाद अब गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल गेम में बनी हुई हैं। ऑडियंस के साथ सेलेब्रिटीज भी शो के विनर के नाम का एलान होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी एक्ट्रेस गौरव खान ने अपने टॉप 2 फाइनलिस्ट बता दिए हैं। गौरव के मुताबिक इन दो कंटेस्टेंट के बीच फाइनल मुकाबला होगा। गौहर चाहती हैं इन दो कंटेस्टेंट में से कोई एक जीते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौहर खान ने बताए टॉप 2

गौहर खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे किसे ट्रॉफी जीतते देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “आपको क्या लगता है बिग बॉस 19 कौन जीतेगा? मुझे लगता है कि टॉप-2 में गौरव खन्ना और प्रणित मोरे होंगे। अगर इनमें से कोई भी जीते तो मुझे खुशी होगी, क्योंकि दोनों ने बहुत सम्मानजनक, मज़ेदार और एक्टिव गेम खेला है।” गौहर ने आगे कहा, “अमाल मलिक ने भी पिछले कुछ दिनों में अच्छा गेम खेला है। और तान्या तो इस हफ्ते इतनी इमोशनल हो रही है कि लगता है उसे सिर्फ इसके लिए भी अवॉर्ड मिलना चाहिए। अगर ये सब सच है, तो उसकी एक्टिंग रियल लाइफ़ में कैसी होगी, देखना मज़ेदार होगा।”

गौहर देख रही हैं सीजन

बता दें, बिग बॉस 7 में रहने के दौरान गौहर ने सही मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई थी। उन्हें शो के दौरान पसंद किया गया था। शो से मिली पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें बाहर भी एक नई पहचान मिली थी। गौरव ने ने सीजन का खिताब जीता था। हाल में उन्हें शो में भी देखा गया था अपने जेठ आवेज दरबार को सपोर्ट करते हुए। इस दौरान गौहर ने अमाल मलिक को उनके बयानों के लिए फटकार भी लगाई थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।