Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Grand Finale Farhana Bhatt Kunickaa Sadanand Nehal Chudasama powerful performance On Finale Watch Video
BB19: अपनी अदाओं से आग लगाएंगी ये हसीनाएं, फरहाना-नेहल पर भारी पड़ीं 61 साल की कुनिका

BB19: अपनी अदाओं से आग लगाएंगी ये हसीनाएं, फरहाना-नेहल पर भारी पड़ीं 61 साल की कुनिका

संक्षेप:

बिग बॉस 19 को उसके टॉप 5 मिल चुके हैं। ग्रैंड फिनाले के टॉप 5 में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट ने अपनी जगह बनाई है। बता दें कि 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले रविवार यानी 7 दिसंबर को होगा।

Dec 07, 2025 12:43 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। महज कुछ ही घंटों में इस सीजन के विनर का नाम सामने आ जाएगा। जी हां, इंतजार खत्म हुआ आज यानी 7 दिसंबर को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हैं। फिनाले में शो के सभी कंटेस्टेंट ग्रैंड परफॉर्मेंस देंगे। इसी बीच अब ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में शो की तीन हसीनाएं आज स्टेज पर आग लगाने वाली हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज स्टेज पर जलवा बिखेरेंगी ये हसीनाएं

'बिग बॉस 19' फिनाले में आज सभी कंटेस्टेंट डांस करने वाले हैं। ऐसे में फरहाना भट्ट, नेहल चुडासमा और कुनिका सदानंद की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तीनों ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में सभी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सभी बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग 'मैंने होठों से लगाई तो हंगामा हो गया...' गाने पर डांस करती नजर आ ही हैं। तीनों की परफॉर्मेंस देख साफ पता लग रहा है कि आज तो आग लगने वाली है। वहीं, 61 साल की कुनिका की अदाएं और एनर्जी लेवल देखने लायक है।

बिग बॉस 19 टॉप 5

बिग बॉस 19 को उसके टॉप 5 मिल चुके हैं। ग्रैंड फिनाले के टॉप 5 में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट ने अपनी जगह बनाई है। बता दें कि 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले रविवार यानी 7 दिसंबर को होगा। फिनाले को आप घर बैठे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। शो के एपिसोड रात 9 बजे पहले जियो हॉटस्टार पर आते हैं और इसके बाद इसे कलर्स टीवी पर 10:30 बजे ऑनएयर किया जाता है, लेकिन शो का ग्रैंड फिनाले एक ही समय पर टीवी और ओटीटी पर दिखाया जाएगा।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।