Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Good News For Gaurav Khanna Salman Khan says he will work with tv ka superstar aankho mein aaso aa gaye
गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे सलमान खान, वीकेंड के वार पर किया ऐलान

गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे सलमान खान, वीकेंड के वार पर किया ऐलान

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: शनिवार को वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने कहा कि वो गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे। सलमान के जाने के बाद गौरव ने कहा कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। 

Nov 30, 2025 07:07 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 शनिवार का वीकेंड का वार गौरव खन्ना के लिए बहुत खास रहा।सलमान खान ने सभी घरवालों के सामने कहा कि वो गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे। पहले सलमान खान ने सभी घरवालों से गौरव खन्ना के गेम को लेकर सवाल किया। घरवालों ने अपनी-अपनी राय दी। प्रणित ने कहा कि गौरव खन्ना बैकफुट पर खेलते हैं। वहीं, तान्या ने कहा कि गौरव खन्ना की दोहरी पर्सनालिटी है। फरहाना ने कहा कि गौरव खन्ना सबके साथ बनाकर रखते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घरवालों की बातें सुनकर सलमान खान ने कहा कि हमने देखा है कि अगर उन्हें किसी से बातें करनी हैं तो कहेंगे कि मैं डायरेक्टली भी बोलूंगा, लेकिन तेरा भी कनेक्शन अच्छा है तो तू भी समझा दे देना।

गौरव के बारे में सलमान का सवाल

इसके बाद सलमान खान ने कहा कि वो लोगों को जो बातें पहुंचाते हैं, वो सही होती हैं या गलत? इसपर घरवालों ने कहा कि ज्यादातर वक्त वो सही होती हैं। इसके बाद सलमान खान कहते हैं, चलो ये अच्छा है क्योंकि इतने लंबे वक्त के लिए, मुझे नहीं लगता कोई भी अपनी रियल पर्सनालिटी छिपा सकता है।

इसके बाद सलमान से पूछा कि वो कितने सालों से शादीशुदा हैं। गौरव जवाब में कहते हैं 9 साल। फिर सलमान पूछते हैं कि 9 साल में पहली बार है जब वो इतने वक्त के लिए अपनी पत्नी से अलग रहे हैं? गौरव हां में जवाब देते हैं।

गौरव ने क्यों किया फरहाना को सपोर्ट

सलमान ने कहा कि जब आप सबके झगड़े चल रहे होते हैं तब गौरव कहीं और बैठकर कमेंट्री कर रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि गौरव घर के मुद्दों में नहीं घुसते हैं। इसके बाद सलमान ने घरवालों को ये भी बताया कि वो फरहाना को टिकट टु फिनाले टास्क में इसलिए सपोर्ट कर रहे थे ताकि अमाल वो न जीत पाएं। सलमान ने कहा कि गौरव अपना कम्पटीशन कम कर रहे थे।

सलमान खान ने की गौरव की तारीफ

सलमान ने आगे कहा कि ये उनका गेम है और ये लास्ट हफ्ता है। अभी तक उनका यही गेम रहा है। उन्होंने कोई पैनिक करके आगे आने की कोशिश नहीं की। कोई झगड़े करने की कोशिश नहीं की। जहां से बैठे हैं, वहीं से ऑब्जर्व करते हैं और उसके बाद आकर लोगों को डायरेक्टली बोलते हैं, क्योंकि लड़ाई के वक्त घर में कोई किसी की सुनता नहीं है।

सलमान ने कहा कि गौरव ने घर में जो स्ट्रैटजी अपनाई है वो बहुत रिस्की स्ट्रैटिजी है, लेकिन ये पहले दिन से अबतक इनकी मुंह से कोई ऐसी बात नहीं निकली जो बहुत खराब हो। सलमान ने कहा, "बिग बॉस जैसे शो के लिए गौरव की पर्सनालिटी शो के लिए , मेकर्स के लिए और मेरे लिए और उनके लिए डिसएडवांटेज है, लेकिन इन्होंने यही गेम शुरुआत से खेला है। सलामन ने कहा कि पता नहीं इस हफ्ते गौरव क्या करेंगे, लेकिन अभी तक के ये इन्होंने सेम बनाए रखा है। अगर ये इनकी पर्सनालिटी है तो मैं दाद देना चाहूंगा, और अगर ये गेम है तो मैं सलाम करता हूं। क्योंकि ये बहुत मुश्किल है दिमाग और दिल का काबू में रखना. धैर्य बनाए रखना। इस आदमी को जब घर से बाहर मिलेगा…पता नहीं कि ये जीतेगा नहीं जीतेगा। इसके बाद इसे शोज मिलेंगे, नहीं मिलेंगे क्योंकि कुछ नहीं करता है, बैठे रहता है…तो इसको डांस या एक्शन कैसे दे दं, लेकिन इस आदमी की पर्सनालिटी की तारीफ जरूर होगी। और सबसे बढ़कर, इनकी पत्नी और इनके माता-पिता और दोस्त इनका सम्मान करेंगे।"

गौरव के साथ काम करेंगे सलमान खान

सलमान ने आगे कहा कि इनके साथ काम करके लोग खुश रहेंगे। इसी बात में सलमान ने कहा कि वो भी बहुत जल्दगौरव खन्ना के साथ काम करेंगे। सलमान खान के जाने के बाद गौरव खन्ना ने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है, उनकी आंखों में आंसू आ गए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।