Bigg Boss 19: ऑडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर हुआ ये सीजन, तीन हफ्ते आगे बढ़ा शो?
बिग बॉस 19 की ऑडियंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस सीजन की जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसे तीन हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

बिग बॉस का 19 वां सीजन ऑडियंस फेवरिट बना हुआ है। इस सीजन ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब बताया जा रहा है टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ये शो तीन हफ्तों के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। इस सीजन में घर में नजर आने वाले कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अमल मलिक और अभिषेक बजाज की लड़ाई वायरल हो गई थी। तान्या मित्तल अपने बड़बोले रवैए के लिए खबरों में बनी हुई हैं। कुनिका इस उम्र में गेम खेलने के लिए और गौरव खन्ना जैसे कंटेस्टेंट बचकर गेम में आगे बढ़ रहे हैं।
तीन हफ्तों के लिए आगे बढ़ा शो?
इस सीजन में कंटेस्टेंट्स का परफॉरमेंस शुरू से ही हाई-वोल्टेज रहा है। चाहे वह घर में होने वाले तीखे झगड़े हों, प्यार भरे रिश्ते हों, या फिर चालाकी से खेले गए गेम, सभी ने ऑडियंसों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। होस्ट सलमान खान ने भी वीकेंड का वार पर अपनी बेबाक राय और कंटेस्टेंट्स को दी गई सही-गलत की सीख से शो के रोमांच को बरकरार रखा है। सलमान ने कई बार कंटेस्टेंट को उनके गेम पर टोका है और उनकी क्लास लगाई है। बिग बॉस 19 ने हर हफ्ते नई कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामे के साथ ऑडियंसों को बांधे रखा है, जिसने इसे 'ब्लॉकबस्टर' सीजन बना दिया है।
वायरल हो रहे हैं कंटेस्टेंट
शो के एक्सटेंशन की खबर के साथ अब ये भी मना जा रहा है कि अब नए चेहरे भी दिखने वाले हैं। ऐसा हो सकता है कि मेकर्स अपनी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए कुछ नए चेहरों को शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ले आए। वैसे इस सीजन में कंटेस्टेंट ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इनमें शाहबाज़ और अभिषेक की ऑन-ऑफ दोस्ती और लड़ाई, अमाल मलिक का स्ट्रेटेजिक गेमप्ले, और तान्या मित्तल की रईसी और का पल-पल बदलता पैंतरा ऑडियंसों के बीच खूब छाया हुआ है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


