BB19: जिसे सलमान ने कहा घर का सबसे कमजोर खिलाड़ी, वही धुरंधरों की नाक के नीचे से ले उड़ा बॉस मीटर का खिताब

BB19: जिसे सलमान ने कहा घर का सबसे कमजोर खिलाड़ी, वही धुरंधरों की नाक के नीचे से ले उड़ा बॉस मीटर का खिताब

संक्षेप:

हाल ही में सलमान खान के शो में कैप्टेंसी टास्क को लेकर काफी बवाल देखने को मिला। खैर इन सब बवाल के बीच घर का ये सदस्य सभी की नाक के नीचे ये 'बॉस मीटर' का खिताब ले उड़ा। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

Oct 17, 2025 02:39 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 19 Boss Meter Winner: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। इस शो में टास्क और जीत को लेकर घर में काफी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में हर कोई खुद को विनर की रेस में लाने के लिए दूसरे को पीछे खींच रहा है। वहीं, हाल ही में सलमान खान के शो में कैप्टेंसी टास्क को लेकर काफी बवाल देखने को मिला। खैर इन सब बवाल के बीच घर का ये सदस्य सभी की नाक के नीचे ये 'बॉस मीटर' का खिताब ले उड़ा। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये कंटेस्टेंट बना 'बॉस मीटर' का विनर

'बिग बॉस 19' में सभी कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब 'बॉस मीटर' का रिजल्ट आ गया है। जनता ने सबसे ज्यादा वोटों के साथ गौरव खन्ना को 'बॉस मीटर' विनर बनाया है। गौरव के 'बॉस मीटर' विनर बनते ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश हैं। बात दें कि गौरव शो के शुरुआत से काफी शांत नजर आए। उनका गेम उस तरह से निखरकर सामने नहीं आया, जिस तरह से उनसे फैंस और सलमान खान ने उम्मीद की थी। इसी बात को लेकर सलमान ने गौरव की क्लास भी लगाई थी। ऐसे में 'बॉस मीटर' विनर बनना उनके लिए काफी फायदे का सौदा हो सकता है।

गौरव खन्ना

शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 से सबसे पहले नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को बाहर किया गया। उसके बाद आवेज दरबार घर से बाहर हुए। वहीं, बीते दिनों घर से जीशान कादारी भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।