Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Gaurav Khanna wife Akanksha Khanna worked with Ashnoor Kaur in mini series
‘बिग बॉस 19’ के इस कंटेस्टेंट को पहले से जानती हैं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा, साथ में की थी सीरीज

‘बिग बॉस 19’ के इस कंटेस्टेंट को पहले से जानती हैं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा, साथ में की थी सीरीज

संक्षेप:

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में चल रहे फैमिली वीक में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा खन्ना आईं। वह सबसे मिलीं और उन्होंने सबके साथ मस्ती मजाक भी किया।  

Nov 20, 2025 10:18 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा खन्ना आईं। ये बात तो सब जानते हैं कि वह गौरव खन्ना की पत्नी हैं और उनसे मिलने ‘बिग बॉस 19’ में आई थीं। लेकिन ये बात बहुत कम जानते हैं कि वह ‘बिग बॉस 19’ के एक कंटेस्टेंट को पहले से जानती हैं और उनके साथ सीरीज में काम भी कर चुकी हैं। उनकी सीरीज इसी साल ओटीटी पर रिलीज हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंटेस्टेंट का नाम

इस कंटेस्टेंट का नाम अशनूर कौर है। जी हां, आकांक्षा खन्ना और अशनूर कौर पॉकिट टीवी की मिनी सीरीज ‘रीवाइंड वाला लव’ में साथ काम कर चुकी हैं। ये मिनी सीरीज इसी साल सितंबर में रिलीज हुई है। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 9.3 है। इस सीरीज में अशनूर और आकांक्षा के अलावा तृष्णा मुखर्जी भी हैं।

इस सीरियल में काम कर चुकी हैं आकांक्षा

आकांक्षा इस वक्त सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में श्रीति झा और अर्जित तनेजा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं आकांक्षा इसमें कैमियो कर रही हैं। इसके अलावा आकांक्षा ‘रिवाइंड वाला लव’ (2025), ‘भूतू’ (2017), ‘अर्शिया मुखर्जी इन भूतू’ (2016) और ‘स्वरागिनी: जोड़ें रिश्तों के सुर’ (2015) में काम कर चुकी हैं।

गौरव खन्ना से शादी

अगर आकांक्षा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने नौ साल पहले टीवी एक्टर गौरव खन्ना से शादी की थी। वह गौरव से नौ साल छोटी हैं और उन्हीं की तरह टीवी में बड़ा नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।