
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के पिता बोले, अगर मैं होता तो फरहाना भट्ट के गाल पर थप्पड़ जड़ देता
Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: गौरव खन्ना के पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा कि फरहाना भट्ट से जो लड़ाई हुई थी उसमें उन्होंने खुद पर काबू रखा, शायद मैं नहीं रख पाता।
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के पिता विनोद खन्ना बहुत खुश हैं। वह कानपूर में हैं और मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उन्होंने और उनकी पत्नी (गौरव खन्ना की मम्मी) ने गौरव को ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने से मना किया था क्योंकि वहां सिर्फ लड़ाई-झगड़ा होता है, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि गौरव ने बिना लड़ाई-झगड़ा किए गेम खेला और ट्रॉफी अपने नाम की।
‘मुझे बहुत गुस्सा आता था’
जब गौरव खन्ना के पिता से पूछा गया क्या उन्हें ‘बिग बॉस 19’ देखकर किसी कंटेस्टेंट पर गुस्सा आता था? तब उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे बहुत गुस्सा आता था। सबसे ज्यादा गुस्सा तब आया था जब फरहाना से उसकी लड़ाई हुई थी। फरहाना ने कहा था कि कहीं के सुपरस्टार हो क्या टीवी के, क्या कर लोगे? और गौरव काे गुस्सा आया था। उसके गले की नंसें फूल गई थीं। उसने कहा था कि मैं करके दिखाऊंगा। उस समय मुझे इतना गुस्सा आया था। अगर मैं होता तो थप्पड़ वप्पड़ मार देता।’

गौरव के गेम पर क्या बोले उनके पिता?
गौरव के पिता ने कहा, ‘मुझे उसका वहां पर, गेम खेलना, पहले तो मजा नहीं आता था। मैं सोच रहा था कि क्या करेगा वहां पर इतनी लड़ाई होती है। लेकिन जैसे-जैसे उसने वहां पर किया मुझे लगा कि कर लेगा क्योंकि उसका नेचर ही नहीं है लड़ाई-झगड़ा करने का। उसने अपना आपा नहीं खोया और जीत लिया। दरअसल, वो बहुत जिद्दी है। अगर वो सोच लेता है तो कर लेता है चाहे जितनी मेहनत करनी पड़े। देखिए न मास्टरशेफ भी जीता।’

गौरव खन्ना ने जीता ‘बिग बॉस 19’
बता दें, गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ का खिताब जीत लिया है। उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। इसके अलावा, गेम के दौरान उन्होंने कार, फ्लिपकार्ट का वॉउचर और क्रूज पार्टी का एक्सेस जीता था।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




