Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Gaurav Khanna Called Lomdi by Media Gave Furious and befitted Reply
BB 19: गौरव खन्ना को मीडिया ने कहा 'लोमड़ी', भड़के अनुपमा फेम एक्टर, दिया यह करारा जवाब

BB 19: गौरव खन्ना को मीडिया ने कहा 'लोमड़ी', भड़के अनुपमा फेम एक्टर, दिया यह करारा जवाब

संक्षेप:

गौरव खन्ना भले ही सीजन की शुरुआत में शांत रहे हों, लेकिन आखिरी कुछ हफ्तों में उन्होंने ऐसा गियर बदला कि दर्शकों को भर-भरकर कॉन्टेंट मिला है। लेकिन फिर भी उन्हें शो में खास कॉन्ट्रिब्युशन नहीं करने के लिए घेरा जाता रहा है।

Dec 01, 2025 11:29 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले इसी हफ्ते होने जा रहा है। घर में अब गिनती के खिलाड़ी बचे हैं और इनमें से हर कोई विनर बनने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है। गौरव खन्ना भले ही शुरू में थोड़ा सुस्त रहे हों, लेकिन फिर उन्होंने जब पिकअप लिया तो हर कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते चले गए। वहीं शो को दमदार शुरुआत दिलाने वाले अमाल मलिक आखिरी हफ्तों में ठंडे पड़ते दिखे। गौरव खन्ना को लेकिन मीडिया इसी बात के लिए घेरा किया कि उन्होंने दम के जरिए नहीं बल्कि दिमाग के जरिए यह गेम जीता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

GK को कहा शेर की खाल में लोमड़ी

गौरव खन्ना, फरहाना भट और अमाल मलिक कुछ ऐसे नाम हैं जो लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 3 में बने हुए हैं और इनमें से किसी एक के जीतने की काफी संभावना है, लेकिन यह ऐसा शो है जिसमें आखिरी पल में वोटिंग की वजह से गणित बदल जाता है। मीडिया राउंड में जब पत्रकारों ने गौरव खन्ना को शेर की खाल ओढ़कर घूम रही लोमड़ी कहा तो गौरव खन्ना का पारा चढ़ गया। उन्होंने रौबदार अंदाज में तर्कसंगत जवाब दिया जिससे शायद ज्यादातर दर्शक कनविंस होंगे।

गौरव खन्ना से पूछा गया यह सवाल

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि मीडिया ने फरहाना भट से पूछा कि आप पहले से ही इतनी बदतमीज हैं या बिग बॉस हाउस में आकर हो गई हैं? वहीं अमाल मलिक से पूछा गया कि वो क्यों अक्सर लोगों को धमकी देते नजर आते हैं। सभी से मुश्किल सवाल किए गए, लेकिन गौरव खन्ना से जो सवाल पूछा गया वो काफी चुभने वाला था। एक जर्नलिस्ट ने पूछा, "गौरव आप ऐसी लोमड़ी हैं जो शेर की खाल में है।" इस सवाल के जवाब में गौरव ने करारा जवाब दिया।

बिना गाली गलौज भी जीत सकते हैं सीजन

गौरव खन्ना ने कहा, "आप बिना गाली-गलौज करे भी विजेता बन सकते हैं, उस शो में जिसका नाम है बिग बॉस।" जहां गौरव खन्ना अपनी बुलंद आवाज और तर्कसंगत जवाबों से यह सीजन जीतने की भरसक कोशिश में जुटे हैं वहीं कमेंट सेक्शन में दर्शक अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को जिताने की खूब कोशिश कर रहे हैं। अब देखना यह है कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाता है।

ये भी पढ़ें:अमिताभ से शादी की बात पर बोलीं जया बच्चन- इससे ज्यादा प्यार नहीं कर सकती
ये भी पढ़ें:धुरंधर के पहले ही दिन बिके 20,000 टिकट, एडवांस बुकिंग से इतने करोड़ कमा लिए
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।