
Bigg Boss 19 Finale Week: 'एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड...', फरहाना पर गौरव ने किया ऐसा कमेंट, सुनकर भड़के लोग
Bigg Boss 19 Farrahana Bhatt Gaurav Khanna: बीती रात को ओपन माइक नाइट का आयोजन हुआ, जहां कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जोक्स करते नजर आए। लेकिन इस दौरान गौरव के एक बयान ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया।
Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Troll: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19'के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फिनाले से पहले घर के अंदर फुल ड्रामा चालू है। इसी बीच अब शो के लेटेस्ट एपिसोड ने सभी को हैरान कर दिया। बीती रात को ओपन माइक नाइट का आयोजन हुआ, जहां कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जोक्स करते नजर आए। लेकिन इस दौरान गौरव के एक बयान ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया। इसकी वजह से गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं गौरव खन्ना ने क्या बयान दिया, जिसकी वजह से इतना बवाल हो गया है।
एक हफ्ते के लिए बायॅफ्रेंड...
दरअसल, रोस्ट सेशन के दौरान गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। गौरव ने कहा, 'वो चीजों को अलग नजरिए से देखती है। वो चाहती है कि यहां पे जितने भी हम बैठे हैं, वो यहां पे भी उनको जॉब ऑफर दे देती है। स्टार्टिंग में अगर आपने शो देखा हो, तो हमारा एक बहुत ही फ्री दोस्त था (अभिषेक) बजाज। उसको फरहाना ने एक माइंड ब्लोइंग ऑफर दिया कि एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा क्या? लेकिन वो ऑफर के बाद ट्रांसफर हुआ बसीर (अली) को।' गौरव के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। नेटिजन्स ने गौरव पर फरहाना का कैरेक्टर असैसिनेट करने का इल्जाम लगाया, यानी उनकी इमेज खराब करने का।
ओपन माइक नाइट में नजर आए थे ये सितारे
बता दें कि ओपन माइक नाइट में गुरलीन पन्नू , सुमैरा शेख और कुल्लू गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इनके अलाव आमल मलिक , गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और मालती चार जैसे कंटेस्टेंट्स थे।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




