BB19: गौरव खन्ना बने घर के नए कप्तान, मिलेगा सिर्फ 30% राशन, पूरा घर हुआ एक साथ नॉमिनेट

BB19: गौरव खन्ना बने घर के नए कप्तान, मिलेगा सिर्फ 30% राशन, पूरा घर हुआ एक साथ नॉमिनेट

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस हाउस के नए कप्तान चुने गए हैं। लेकिन उसका खामियाजा पूरे घर को भुगतना पड़ा है। सभी घरवाले एक साथ नॉमिनेट हो गए हैं।

Nov 11, 2025 11:04 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस हाउस के नए कप्तान बन चुके हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने बताया कि गौरव को दो विकल्प दिए गए थे जिसमें से एक में उनकी कप्तानी थी और दूसरे में शहबाज को कप्तान बनाया जाना था। लेकिन दोनों ही सिचुएशन्स में कुछ ट्विस्ट थे, लेकिन गौरव खन्ना ने खुद को कैप्टन बनाया जाना चुना, लेकिन इसके जो नतीजे आएंगे, उनसे गौरव कैसे निपटेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरव ने चुना खुद कैप्टन बनना

जानकारी के मुताबिक, “गौरव खन्ना को बिग बॉस ने ऐप रूम में बुलाया और दो मुश्किल चॉइज उनके सामने रखीं। या तो गौरव खन्ना अपने को-कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा को कप्तान बना सकते थे जिसके बदले में उन्हें और बाकी घरवालों को 100% राशन मिलता। या फिर वो खुद कैप्टन बन सकते थे लेकिन इसके बदले में उन्हें और बाकी घरवालों को सिर्फ 30% राशन मिलता। इतना ही नहीं, दूसरी चॉइज लेने पर गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी पूरा घर नॉमिनेट हो जाएगी यह शर्त रखी गई थी।”

खिलाफ हो जाएगा पूरा घर?

गौरव खन्ना ने खुद कैप्टन बनकर घरवालों को 30% राशन के साथ गुजारा करने पर मजबूर कर दिया। साथ ही गौरव खन्ना को छोड़कर सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए। मजेदार बात यह थी कि जो बात गौरव खन्ना और बिग बॉस के बीच अकेले में हुई थी, बाद में यह बात गौरव खन्ना के सामने बिग बॉस ने सभी को बता दी। अब इसके बाद घर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है। बता दें कि गौरव की वजह से ही पहले भी एक बार पूरा घर एक साथ नॉमिनेट हो चुका है, लेकिन तब गौरव भी नॉमिनेट हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
प्रणित मोरे ने बताया बचपन का यह किस्सा, लोग रंग और अंग्रेजी का उड़ाते थे मजाक
तोषू को लेकर कोठारी निवास पहुंचेगी परी, दोनों परिवारों में भिड़ंत के बने संयोग
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।