Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Gaurav Khanna and Farhana Bhatt Fight for Dinner Choices
BB19: खाने को लेकर किचन में हाई वोल्टेज ड्रामा, गौरव खन्ना ने दिया फरहाना को करारा जवाब

BB19: खाने को लेकर किचन में हाई वोल्टेज ड्रामा, गौरव खन्ना ने दिया फरहाना को करारा जवाब

संक्षेप:

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को गौरव खन्ना और फरहाना भट के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा। हर खिलाड़ी फिनाले से पहले अपना पूरा जोर लगा रहा है।

Nov 30, 2025 10:36 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन उससे पहले हर कंटेस्टेंट विनर बनने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है। फिनाले से पहले घरवाले दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को फरहाना भट और गौरव खन्ना के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा और यह पूरा बवाल होगा खाने को लेकर दोनों की अलग-अलग चॉइस के चलते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खाने की बात को लेकर झगड़ा

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने अपनी पोस्ट में लिखा, "फरहाना भट और गौरव खन्ना के बीच डिनर के बाद खाने की चॉइस को लेकर तगड़ी बहस हो गई। फरहाना ने गौरव से फ्रेश दाल और सब्जी बनाने को कहा लेकिन गौरव ने याद दिलया कि पहले ही दाल बची हुई है जिसे खत्म करना होगा, ताकि खाना बर्बाद ना हो। इस पर फरहाना ने पलटवार किया, "हम सिर्फ अंडे खाते नहीं रह सकते, तुम्हें पता है कि मैं दाल नहीं खाती हूं।"

गौरव खन्ना का करारा जवाब

बहस बढ़ी और फिर गौरव खन्ना ने कहा, "अगर ऐसा है तो मैं कुछ नहीं कर सकता, और तुम्हें यहां फरमाइशें नहीं करनी चाहिए। हम किसी रेस्त्रां में नहीं बैठे हैं।" बिग बॉस हाउस में यह झगड़ा साफ दिखाता है कि मेकर्स क्यों खाने को लेकर अलग-अलग तरह की सिचुएशन्स डाली जाती हैं। बता दें कि गौरव खन्ना और फरहाना भट के बीच कड़ा मुकाबला है। टॉप 5 की लिस्ट में कभी फरहाना पहली पोजिशन पर होती हैं और गौरव दूसरे नंबर पर होते हैं, तो कभी गौरव नंबर वन होते हैं तो फरहाना नंबर दो।

ये भी पढ़ें:Top 5: अमाल से आगे निकलीं तान्या, फरहाना ने गौरव को पछाड़ा, जानिए नंबर 1 पर कौन?
ये भी पढ़ें:सिद्धार्थ ने बताया कियारा की प्रेग्नेंसी का अनुभव, बताया बेटी के नाम का सीक्रेट
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।