
BB 19: गौरव खन्ना और अभिषेक की टूटेगी दोस्ती! इस छोटी सी बात पर आपस में भिड़े दोनों कंटेस्टेंट
Bigg Boss 19: सलमान खान की सलाह के बाद अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना अपनी रणनीति बदलते नजर आ सकते हैं। हाल ही में दोनों के बीच एक छोटी सी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया।
Bigg Boss 19: रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' में 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान के दिए ज्ञान का असर सामने आने लगा है। अभिषेक और गौरव की दोस्ती में दरार आती साफ नजर आ रही है और शो में गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज के बीच जोरदार झगड़ा हो चुका है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि गार्डन का दरवाजा खुला या बंद रखने की बात पर अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना के बीच जोरदार झगड़ा हो गया।

टूटी दोस्ती, इस बात पर हुआ बवाल
बिग बॉस 24x7 ने पोस्ट में बताया, "गार्डन के दरवाजे को लेकर गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज के बीच झगड़ा हो गया है। गौरव ने दरवाजा बंद कर दिया था ताकि कीड़े-मकौड़े अंदर ना आएं, लेकिन गौरव को उनका ऐसा करना जरा भी ठीक नहीं लगा।" गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज के बीच बात बढ़ गई और आगे यह मुद्दा क्या कोई बड़ा इश्यू बनेगा, यह जल्द ही पता चलेगा। पोस्ट के मुताबिक, "छोटे मुद्दे को लेकर बड़ा बवाल - बिग बॉस 19 इसी बारे में है। आप गौरव और अभिषेक में किसकी तरफ हैं?"
कमेंट में अभिषेक को लोगों ने लताड़ा
कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोग गौरव खन्ना का ही सपोर्ट करते नजर आए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "प्रणित डेंगू की वजह से बाहर हुआ है, फिर भी अक्ल नहीं आ रही है इन लोगों को।" वहीं एक शख्स ने लिखा- अभिषेक बजाज वाकई में बैल बुद्धि है। कभी अक्ल की बात नहीं करता है। कोई कुछ सही करे उसमें भी अपनी जिद पर लड़ने चला आता है।" इसी तरह ढेरों लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं।
काम आएगी सलमान खान की सीख?
ऐसा लगता है कि गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज अब शो में इंडिविजुएली खेलते नजर आएंगे। हालिया 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने गौरव खन्ना को समझाया था कि जिन्हें वो अपना सच्चा दोस्त समझ रहे हैं वो असल में उनके लिए जरा भी वफादार नहीं हैं। अभिषेक बजाज को भी यह बात समझ आ गई थी कि उनकी पोल खुल चुकी है, इसलिए अब वो भी खुलकर खेलने लगे हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




