Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Gaurav Khanna aka GK become Last Captain of this Season
BB19: सीजन का आखिरी कैप्टन बना यह कंटेस्टेंट, गौरव खन्ना के फैंस बोले- कॉम्बो में कैप्टन्सी भी ले ली

BB19: सीजन का आखिरी कैप्टन बना यह कंटेस्टेंट, गौरव खन्ना के फैंस बोले- कॉम्बो में कैप्टन्सी भी ले ली

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गौरव खन्ना को ना सिर्फ टिकट टू फिनाले मिलेगा, बल्कि वो शो के आखिरी कैप्टन भी बनेंगे।

Nov 25, 2025 10:15 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही दिन दूर है। 'टिकट टू फिनाले' ऑलरेडी हो चुका है और अब देखना यह है कि कौन इस सीजन का विनर बनेगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बिग बॉस टिकट टू फिनाले जीतकर गौरव खन्ना इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट बन चुके हैं जिनके लिए वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। क्योंकि अब वो सीधे फिनाले में होंगे। लेकिन इसके अलावा भी गौरव के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरव खन्ना बने शो के आखिरी कैप्टन

बिग बॉस तक ने अपनी दूसरी पोस्ट में बताया, "गौरव खन्ना ना सिर्फ टिकट टू फिनाले जीत गए हैं, बल्कि घर के एक्टिंग कैप्टन बन गए हैं। यानि वो बिग बॉस 19 के आखिरी कप्तान होंगे। वो आधिकारिक तौर पर नॉमिनेशन्स से सुरक्षित हो गए हैं और उन्हें ग्रैंड फिनाले में एंट्री मिल गई है।" मालूम हो कि गौरव खन्ना लगातार बिग बॉस हाउस में कैप्टन बनने की कोशिश करते रहे हैं। फाइनली जब वो कैप्टन बने तो ट्विस्ट आया और कप्तानी शहबाज बदेशा के पास चली गई। लेकिन अब आखिरी हफ्ते में आकर ही सही लेकिन गौरव कैप्टन बन गए हैं।

कैप्टन्सी पर कैसा है पब्लिक रिएक्शन

बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो गौरव खन्ना को कप्तानी मिलने पर जहां उनके फैंस बहुत खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ अन्य सेलेब्रिटीज के फैंस को गौरव का कैप्टन बनना फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। कमेंट सेक्शन में एक फॉलोअर ने लिखा, "एक्टिंग कैप्टन बनाकर यह दिखाना कितना आसान है कि पूरे सीजन में जो कुछ किया है बस उसने ही किया है।" दूसरे ने कमेंट किया, “गौरव खन्ना को लगा कि एक चीज जीतकर वो क्या करेंगे। तो उन्होंने टिकट टू फिनाले के साथ-साथ कॉम्बो में कैप्टन्सी भी ले ली।”

ये भी पढ़ें:100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार, इतना हुआ DDPD 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ये भी पढ़ें:BB19: घरवालों ने इसे दिए सबसे ज्यादा वोट, फिनाले से पहले सौंपी यह बड़ी जिम्मेदार
ये भी पढ़ें:ओटीटी पर किन वेब सीरीज का जलवा? जान लीजिए इस हफ्ते की टॉप 5 लिस्ट
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।