Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने तान्या-नीलम की दोस्ती पर कसा तंजा, मृदुल ने फरहाना को दिया तगड़ा जवाब

Nov 05, 2025 07:44 am IST
Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान

बिग बॉस 19 के आज के राशन टास्क एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में गौरव खन्ना ने तान्या और नीलम की दोस्ती को फेक बताते हुए तंज कसा, मृदुल ने फरहाना को तगड़ा जवाब दिया और अमाल ने तान्या को झूठी दोस्त बताया।

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने तान्या-नीलम की दोस्ती पर कसा तंजा, मृदुल ने फरहाना को दिया तगड़ा जवाब

बिग बॉस 19 का गेम 10 हफ्तों बाद और ज्यादा मजेदार हो गया है। गौरव खन्ना भी अब खुलकर अपना स्टैंड लेते नजर आ रहे हैं। आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें गौरव ने खुलकर तान्या मित्तल और नीलम की दोस्ती के पीछे की सच्चाई सबके सामने बता दी। वहीं अमाल मलिक को भी अब तान्या की दोस्ती और फिक्र झूठी लगने लगी हैं। उन्होंने तान्या पर झूठी दोस्ती का तंज कसा। इस राशन टास्क में कुनिका ने भी अश्नूर और अभिषेक के खिलाफ जाकर अपनी बात रखी।

राशन टास्क में अमाल और तान्या

आज राशन टास्क में अमाल मलिक ने तान्या को उनकी झूठी दोस्ती के लिए गलत ठहराया। अमाल ने तान्या से कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप एक सच्चे और अच्छे इंसान हो। इतना जो आपने प्रोपेगेंडा फैलाया है सच्चाई का, अच्छाई का मुझे बिल्कुल लगता है कि आपने झूठ फैलाया है। शायद मेरे साथ अच्छी दोस्ती निभाने की। एक्टिंग किया क्या है मुझे पता नहीं। यानी इतना फेंकना एक स्टैंड तो लो। सही देख रहा है ना?”

मृदुल ने दिया तगड़ा जवाब

वहीं गौरव ने नीलम पर उनकी दोस्त तान्या के लिए तंज कसा और कहा कि उन्हें ऐसे दोस्त के लिए अब रोते ही रहना चाहिए। इसके अलावा मृदुल के वन लाइनर्स ने माहौल बना दिया। उन्होंने फरहाना से भी पंगा लेते हुए उन्हें तगड़ा जवाब दिया। वहीं कुनिका ने एक बार फिर अभिषेक और अश्नूर को टारगेट करते हुए अपना टास्क पूरा किया। आज का राशन टास्क एपिसोड खास होने वाला है। गौरव गेम में अपने स्टैंड्स से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं तान्या अपनी झूठी दोस्ती की वजह से अब अकेली हो गई हैं।

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख