
Bigg Boss 19: गौहर खान ने की इस कंटेस्टेंट की तारीफ, वीकेंड का वार पर आएंगे ये दो कॉमेडियन
Bigg Boss 19: गौहर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ‘बिग बॉस 19’ के इस कंटेस्टेंट की तारीफ की है। वहीं वीकेंड का वार पर दो कॉमेडियन नजर आने वाले हैं।
सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर का माहौल काफी गर्म हो गया। बिग बॉस ने इस बार कैप्टेंसी के लिए एक दिलचस्प ट्विस्ट रखा। उन्होंने सारे एक्स कैप्टेंस को संचालक बनाया वहीं गौरव खन्ना और अशनूर कौर को आपस में लड़ाया।
क्या बोलीं गौहर खान?
यूं तो गौरव खन्ना टास्क नहीं जीते, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए। लोगों के साथ-साथ गौहर खान भी उनकी फैन बन गईं। गौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफ की है। गौहर ने लिखा, “टास्क हार के भी जीत गया! ये बंदा अपने ग्रुप के लिए बेहद लॉयल है। मुझे बहुत अच्छा लगा जिस तरह इसने अंदर जाकर अभिषेक और अशनूर को ओवररिएक्ट करने से रोका। इसमें असली विनर क्वालिटी है।”
गौरव की तारीफ
गौहर के साथ-साथ ‘बिग बॉस’ के दर्शक भी गौरव की तारीफ कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गौरव ने दिखा दिया कि बिना फिजिकल हुए भी टास्क खेला जा सकता है और जब आपका कॉम्पिटिशन लड़की से हो तो संयम बनाकर रखना पड़ता।
वीकेंड का वार का अपडेट
‘वीकेंड का वार’ की बात करें तो इस बार शो में मस्ती और हास्य का तड़का लगने वाला है। ‘बिग बॉस’ से जुड़ी जानकारी देने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, इस हफ्ते के वीकेंड का वार में दो जाने-माने कॉमेडियन—जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर और स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




