
Bigg Boss 19: आज फिर खुलेंगी ‘बिग बॉस 19’ की वोटिंग लाइन्स, जानें कब और कैसे कर सकेंगे वोट
‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में अब बस सिर्फ तीन दिन का वक्त बचा है। ऐसे में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे के फैंस उन्हें जीताने के लिए हर तरह से मेहनत कर रहे हैं।
‘बिग बॉस 19’ का फिनाले 7 दिसंबर के दिन टेलीकास्ट होगा। मतलब रविवार के दिन ‘बिग बॉस 19’ के दर्शकों को उनका विनर मिल जाएगा, लेकिन विनर अनाउंस करने से पहले मेकर्स एक बार फिर वोटिंग लाइन्स खोलने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये वोटिंग लाइन्स ‘बिग बॉस 19’ का विनर तय करने के लिए खोली जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये वोटिंग लाइन्स कब खुलेंगी।
कब शुरू होगी वोटिंग लाइन्स?
सोशल मीडिया पर बिग बॉस की खबरें देने वाले पेज BBTak के मुताबिक, ये वोटिंग लाइन्स आज का एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद खुलेंगी। मतबल गुरुवार रात 10.15 के बाद आप अपने पसंदीदा खिलाड़ी को वोट दे सकते हैं।
कैसे करना है वोट?
वोट करने के लिए जियोहॉटस्टार पर जाइए। एपिसोड के खत्म होने के बाद आज के एपिसोड पर क्लिक कीजिए। नीचे दिए गए वोटिंग टैब पर क्लिक करें और फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को 99 वोट्स दे दें।
‘बिग बॉस 19’ के टॉप-5
‘बिग बॉस 19’ में मिड-वीक एविक्शन हुआ है। मालती चाहर घर से बेघर हो गई हैं। अब गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट बन गए हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




