
Bigg Boss 19: हुआ शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन, मेकर्स को मिले ‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5
Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले अब बहुत करीब है। चार दिन बाद दर्शकों को ‘बिग बॉस 19’ का विनर मिल जाएगा। इसी बीच घर में शॉकिंग एविक्शन हुआ है।
‘बिग बॉस 19’ में मिड-वीक एविक्शन हुआ है। वोटिंग लाइन्स मंगलवार सुबह 10 बजे तक खुली थीं और अब पब्लिक का वर्डिक्ट आउट हो गया है। जी हां, शो से एक कंटेस्टेंट बाहर हो गया है और ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स को उनके टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि फिनाले के इतने करीब आने के बाद किस कंटेस्टेंट को बाहर किया गया है।
क्या था टास्क?
इस हफ्ते अमाल मलिक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और मालती चाहर नॉमिनेट थे। बिग बॉस की खबरें देने वाले पेज ‘फिल्म विंडो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ने सारे कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में बुलाया। अमाल, प्रणित, फरहाना, तान्या और मालती को अपनी-अपनी फोटोज को एक्सप्लोजिव में डालने को कहा।
ये कंटेस्टेंट हुआ एविक्ट
बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि जिस किसी की भी तस्वीर डलने पर रेड लाइट जलेगी वो इस हफ्ते घर से सीधे-सीधे बेघर हो जाएगा। मालती चाहर ने जब अपनी फोटो डाली तब रेड लाइट जली और वो एविक्ट हो गई हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर मालती चाहर का एविक्शन अनाउंस नहीं हुआ है।
‘बिग बॉस 19’ के टॉप-5
‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 में तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और प्रणित मोरे ने अपनी जगह बना ली है। अब 7 दिसंबर के दिन होने वाले ग्रैंड फिनाले में पता चलेगा कि ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी तान्या, फरहाना, गौरव, अमाल और प्रणित में से किसके पास जाती है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




