Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 finale mid week eviction know top 5 contestant Gaurav Khanna farrhana malti chahar tanya mittal amaal Prani
Bigg Boss 19: मिड वीक इविक्शन में कट सकता है इस शख्स का पत्ता, देखें कौन हो सकते हैं टॉप 5

Bigg Boss 19: मिड वीक इविक्शन में कट सकता है इस शख्स का पत्ता, देखें कौन हो सकते हैं टॉप 5

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Finale Week Updates: बिग बॉस 19 का फिनाले वीक चल रहा है। अब शो में 6 कंटेस्टेंट बचे हैं इनमें से एक के मिड वीक इविक्शन में बाहर होने की खबर है। यहां देखें कौन कितने पानी में है।

Dec 01, 2025 01:49 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 7 दिसंबर को इस सीजन के विनर की घोषणा हो जाएगी। इससे पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पर मंथन जारी है। रीसेंटली शहबाज और अशनूर का शो से पत्ता कट चुका है। अब 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें गौरव खन्ना को छोड़कर अमाल मलिक, मालती चाहर, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट नॉमिनेटेड हैं। रिपोर्ट्स हैं कि मिड वीक इविक्शन में इनमें से एक कंटेस्टेंट बाहर हो जाएगा और इस तरह बिग बॉस 19 को 5 फाइनलिस्ट मिलेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फरहाना और गौरव के बीच टक्कर

बिग बॉस 19 के नॉमिनेटेड कॉन्टेस्टेंट्स को बचाने के लिए वोटिंग लाइन्स मंगलवार सुबह तक खुली हैं। इविक्शन की घोषणा बुधवार यानी मिड वीक में हो जाएगी। माना जा रहा है कि मालती चाहर या तान्या मित्तल में से एक सफर बिग बॉस 19 से खत्म होने वाला है। सोशल मीडिया पर चल रही पॉप्युलैरिटी रैंकिंग में 1 दिसंबर सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट में मालती चाहर बॉटम में चल रही हैं। BBTak ने ट्रेंड रिजल्ट पोस्ट किया है इसमें फरहाना भट्ट टॉप पर हैं। गौरव खन्ना दूसरे नंबर पर हैं। प्रणित मोरे तीसरे, अमाल चौथे, तान्या पांचवें और मालती छठवें नंबर पर हैं।

आ सकता है शॉकिंग ट्विस्ट

कुछ रिपोर्ट्स यह भी प्रिडिक्शन कर रही हैं कि गौरव खन्ना को एक कंटेस्टेंट को बचाने का मौका मिलेगा। वह प्रणित को बचाएंगे फिर मालती या तान्या मित्तल में से किसी एक को शो से एलिमिनेट होना पड़ेगा। वहीं कुछ शॉकिंग थिअरीज में यह भी दावा किया जा रहा है कि अमाल मलिक गेम शो से आउट होंगे।

ये भी पढ़ें:बिग बॉस 19 फिनाले से पहले इन 5 कंटेस्टेंट्स की लगी लॉटरी, दो लोगों ने की सेटिंग
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।