
Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने अभिषेक को बताई अपनी इमोशनल कहानी, बजाज बोले- तभी यहां सब झेल लेती हो
Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना भट्ट ने पहली बार अपने पिता के बारे में बात की। उन्होंने अभिषेक बजाज को बताया कि उनकी और उनके पिता की नहीं बनती है।
‘बिग बॉस 19’ के आज के एपिसोड में फरहाना भट्ट ने अपनी जिंदगी का एक बेहद दर्दनाक और इमोशनल पहलू शेयर किया। दरअसल, अभिषेक बजाज, फरहाना के पास गए और उन्होंने फरहाना से पूछा, “आप सिंगल चाइल्ड हो?” फरहाना बोलीं, “हां।” अभिषेक ने फिर पूछा, “कोई कजिन?” इस पर फरहाना ने कहा, “मैं अपने फादर के परिवार वालों को नहीं जानती हूं। मेरी मम्मा का मेरे फादर के साथ बहुत लंबे समय तक केस चल रहा था। मैं उनसे मिली भी नहीं आज तक। वो सिर्फ मेरे बायोलॉजिक फादर हैं। बाप कोई भी बन सकता है, लेकिन पापा हर कोई नहीं बन सकता।”

अभिषेक ने फरहाना को समझाते हुए कहा, “कोई बात नहीं। हर इंसान से गलती होती है।” फरहाना बोलीं, “वो उनकी लाइफस्टाइल है, गलती नहीं है। वो अच्छे फादर नहीं हैं।” अभिषेक ने कहा, “उन्हें जानने की तो कोशिश करो।” फरहाना बोलीं, “उसकी बेटियां मेरे घर पर ही रहती हैं। वो रोती रहती हैं कि हमें ऐसा बाप मिला है। भरोसा करो, अगर वो अभी मेरे साथ होते तो मैं कभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रख पाती।”
अभिषेक बोले, “जो होता है अच्छे के लिए होता है।” फरहाना ने जवाब दिया, “उनने जो मुझे अपने चेहरे दिखाए हैं न शायद ही इस दुनिया में किसी ने दिखाए होंगे।” अभिषेक बोले, “तभी तू यहां लोगों को झेल ले रही है।” फरहाना बोलीं, “मुझे लगता है कि मेरे ऊपर दुनिया की कितनी भी पूरी ताकत या नेगेटिविटी आ जाए मैं झेल लूंगी। मैं डरती नहीं हूं, लेकिन मेरी मां पर कुछ न आए। पिछले हफ्ते जब अमाल ने मेरी मां के बारे में कहा था न, तुझे पता है कि अगर मैं फैमिली वीक तक रुकी और मुझे ऑप्शन दिया जाए कि मैं अपनी मां को यहां बुलाना चाहती हूं या नहीं, तो मैं उन्हें यहां आने ही नहीं दूं। मैं नहीं चाहती मेरी मां इस नेगेटिव माहौल में आए।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




