
Bigg Boss 19: सलमान पर भड़की फरहाना की पीआर टीम, बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट कर रहा है एक्ट्रेस को सपोर्ट
संक्षेप: Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार का सलमान खान से माफी मांगी। वहीं उनकी पीआर टीम सोशल मीडिया पर सलमान खान की क्लास लगाने वाले पोस्ट शेयर कर रही है।
‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को जमकर फटकार लगाई। जब सलमान चले गए तब फरहाना ने तान्या मित्तल से कहा कि सलमान जी ने न तो शहबाज बदेशा को कुछ कहा, न अमाल मलिक को। उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के बारे में कई बातें कही थीं। फरहाना का ये बयान सुनते ही उनकी पीआर टीम एक्टिव हो गई। वे सलमान के इस रवैये से भड़क गई और शो के मेकर्स पर बायस्ड होने व जानबूझकर फरहाना को निशाना बनाने का इल्जाम लगा रही है।

क्या बोली पीआर टीम?
फरहाना की पीआर टीम ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वो सभी पोस्ट रीशेयर करना शुरू कर दिए है जिनमें सलमान खान और शो की आलोचना की गई है।
बसीर अली का सपोर्ट
फरहाना भट्ट को बसीर अली लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। शो से बाहर आने के बाद से ही बसीर सिर्फ फरहाना के पक्ष में नजर आते हैं। हाल ही में हैदराबाद में हुए एक इवेंट में उन्होंने लोगों से फरहाना को वोट देने की अपील भी की है।
फरहाना भट्ट ट्रेंडिंग में
वीकेंड का वार के टेलीकास्ट के बाद फरहाना ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। कई दर्शकों का मानना है कि इस सीजन में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट टॉप 2 की सबसे मजबूत दावेदार हैं।
अमाल मलिक की आंटी को नोटिस
वहीं, फरहाना की टीम ने अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी भिंडर को कानूनी नोटिस भेजा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक इंटरव्यू में फरहाना को ‘आतंकवादी’ कहा था। नोटिस में कहा गया है कि यह टिप्पणी अत्यंत संवेदनशील है और इससे फरहाना की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




