
Bigg Boss 19: फरहाना ने पूछा- गौरव खन्ना के बिग बॉस जीतने के कितने चांसेस हैं?, शहबाज बोले...
Bigg Boss 19 Winner: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अब बस नौ कंटेस्टेंट्स- तान्या मित्तल, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और मालती चाहर बचे हैं।
‘बिग बॉस 19’ में हुए फैमिली वीक के बाद अब कंटेस्टेंट्स वापस से रिचार्ज हो गए हैं। वे घरवालों से मिले फीडबैक के बाद एक बार फिर गेम पर ध्यान देने लगे हैं। इसी बीच फरहाना भट्ट ने शहबाज बदेशा और अमाल मलिक से एक सवाल किया। उन्होंने पूछा, ‘तुम लोगों को क्या लगता है गौरव खन्ना का? क्या चांसेस हैं उसके जीतेने के?’ अमाल ने कहा, ‘वो नहीं पता।’ शहबाज ने कहा, ‘मैं बताऊं?’ फरहाना बोलीं, ‘हां।’ इसके बाद शहबाज ने पूछा, ‘सच सुनना है?’
शहबाज का जवाब सुनने भड़की फरहाना
फरहाना ने हां कहा और फिर शहबाज ने अमाल के सामने कहा, ‘90% चांस हैं गौरव भाई के जीतने के।’ शहबाज ने अपने आपको सही किया और फिर कहा, ‘और अमाल के भी मुझे 90% चांस लगते हैं। दो लोग लगते हैं बस।’ फरहाना भड़क गईं। फरहाना ने कहा, ‘तुझे मैं विनर नहीं लगती?’ शहबाज ने कहा, ‘लगती है, लेकिन जो ज्यादा लगता है उसका बोलूंगा न।’
अमाल ने कहा, ‘जीतने से ज्यादा जरूरी…’
अमाल ने कहा, ‘फिर तो प्रणित मोरे भी विनर लगता है।’ शहबाज ने अपनी बात समझाते हुए कहा, ‘ऐसे तो मुझे मैं भी विनर लगता हूं, लेकिन…।’ अमाल ने शहबाज को टोका और कहा, ‘फर्क नहीं पड़ता है। अपने गेम पर ध्यान दो।’ शहबाज ने कहा, ‘हां! अपने गेम पर फोकस करो जितना टाइम है। भगवान ने जो लिखा है वो होगा। इतनी अच्छी जर्नी निकल गई है।’ अमाल ने कहा, ‘एक और बात बोलनी थी, कौन जीतता है उससे ज्यादा किसके नाम से सीजन याद किया जाएगा वो भी जरूरी है।’

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




