Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Farhana Bhatt teared up Neelam Giri letter Amaal Mallik said Bigg Boss bewakoof hai
Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क के दौरान भड़के अमाल मलिक, बोले- बिग बॉस भी बेवकूफ है

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क के दौरान भड़के अमाल मलिक, बोले- बिग बॉस भी बेवकूफ है

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Amaal Mallik: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। टास्क के दौरान अमाल मलिक, फरहाना भट्ट की वजह से भड़क गए और उन्होंने बिग बॉस को बेवकूफ कह डाला।

Thu, 16 Oct 2025 10:18 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क ने माहौल गरमा दिया। टास्क के तहत ‘बिग बॉस’ ने बताया कि कुल 12 राउंड होंगे। हर राउंड में कई चिट्ठियां आएंगी, जिनमें से कुछ में खास ‘लेटर’ छिपे होंगे। जिस कंटेस्टेंट को लेटर मिलेगा, उसे तय करना होगा कि उसे उस चिट्ठी को उसके असली मालिक के हाथ में सौंपना है या नहीं। जो कंटेस्टेंट चिट्ठी दे देगा वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टास्क के दौरान नीलम गिरी की चिट्ठी फरहाना भट्ट के हाथ लगी। नीलम ने फरहाना से रिक्वेस्ट की कि वह उनकी चिट्ठी उन्हें दे दें, लेकिन फरहाना ने चिट्ठी फाड़ दी और कैप्टेंसी की रेस में शामिल हो गईं। ये देखकर पूरे घर में हंगामा मच गया। नीलम रो-रोकर टूट गईं, जबकि फरहाना को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं हुआ।

यहीं से असली ड्रामा शुरू हुआ। अमाल मलिक गुस्से में फरहाना पर भड़क गए और अभिषेक से बोले, “अगर मेरा या शहबाज का लेटर आए तो फाड़ देना और कैप्टेंसी में घुस जाना। ये लड़की कैप्टेन नहीं बननी चाहिए, कसम से बोल रहा हूं।”

तान्या ने भी अमाल का साथ दिया और कहा, “मुझे भी नहीं चाहिए, मेरी भी फाड़ देना।” अमाल ने आगे कहा, “इसको लग रहा है कोई लेटर नहीं फाड़ेगा और ये आराम से कैप्टेन बन जाएगी। यही इसका पूरा प्लान है। पहले दिन सबने वोट किया था कि इसे घर से निकाला जाए, लेकिन बिग बॉस ने इसे वापस बुला लिया। बिग बॉस बेवकूफ है, पता नहीं क्यों ऐसी जहरीली लड़की को लाए वापस।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।