
Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने गुस्से में खोया आपा, फरहाना के आगे से खाना छीनकर तोड़ दी प्लेट
संक्षेप: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में अमाल मलिक को फरहाना भट्ट से बेहद नाराज देखा गया। फरहाना भट्ट खाना खा रही होती हैं तभी अमाल उनके आगे से प्लेट उठा लेते हैं। वहीं, एक दूसरे प्रोमो में देखने को मिला कि फरहाना के एक एक्शन से पूरा घर उनके खिलाफ हो गया है।
बिग बॉस 19 में आज कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा। कैप्टेंसी टास्क घर से आई चिट्ठियों के आधार पर होगा। शो के नए प्रोमो में देखने को मिला कि कैप्टेन बनने के लिए फरहाना नीलम के घर से आई चिट्ठी को शेडर में डाल देंगी। फरहाना की इस हरकत पर घर के सभी सदस्य फरहाना के खिलाफ हो जाएंगे। वहीं, एक दूसरे प्रोमो में अमाल मलिक फरहाना पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं।

फरहाना ने फाड़ी नीलम की चिट्ठी
दरअसल, एक प्रोमो में नजर आया कि नीलम के घर से आई चिट्ठी फरहाना के हाथ लगती है। वो कैप्टन बनने के लिए नीलम की चिट्ठी शेडर में डाल देती है। अपनी चिट्ठी फटता देख नीलम बुरी तरह टूट जाती हैं। तान्या, शहबाज गुस्से में फरहाना के पास जाकर पूछते हैं कि उन्होंने चिट्ठी क्यों फाड़ी। दोनों बोलते हैं अब तू चला ले अपनी कैप्टेंसी। वहीं, कुनिका नीलम को सहारा देती नजर आती हैं। वो प्रोमो में कहती हैं कि ऐसी भी क्या दुश्मनी है।
फरहाना पर फूटा अमाल का गुस्सा
अमाल समेत लगभग सभी घरवाले फराहान से नाराज हो जाते हैं। वहीं, एक दूसरे प्रोमो में देखने को मिला कि अमाल फरहाना पर बुरी तरह भड़कते हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अमाल नीलम की चिट्ठी फाड़ने वाली हरकत से ही नाराज हैं। प्रोमो में देखने को मिला- फरहाना खाना खा रही होती हैं। अमाल कहते हैं कि जहर उगलने के बाद खाने का मन है। थोड़ी सी तो शर्म कर लो। इसके बाद फरहाना कुछ बोलती हैं, वो सुनते ही अमाल डाइनिंग टेबल के पास आ जाते हैं। वो फराहाना की प्लेट उठाकर सिंक में फेंक देते हैं। प्लेट टूट जाती है। सारा घर अमाल को रोकने के लिए दौड़ता है, लेकिन अमाल बहुत ही ज्यादा गुस्से में हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अमाल की हरकत पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- खाने की प्लेट छीनना, क्या अब भी वीकेंड के वार पर सलमान अमाल का साथ देंगे। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- फरहाना भट्ट इस साल की सबसे शानदार कंटेस्टेंट हैं। एक ने लिखा- फरहाना पूरा बिग बॉस पैकेज ही हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




