
BB19: तान्या की वजह से खत्म हुई इन दो कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती, धमकी देते हुए कहा-'तुम्हें चैन से रहने नहीं दूंगी'
संक्षेप: बिग बॉस 19 के घर में फिर से बवाल मच गया है। घर के इन दों कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती खत्म हो गई है और इसका जिम्मेदार तान्या मित्तल को ठहराया जा रहा है। तान्या को इसके लिए धमकी भी मिली।
Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हर दिन नए-नए मुद्दों को लेकर बवाल होता नजर आ रहा है। हर बात पर कंटेस्टेंट एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। टास्क हो या फिर घर का कोई काम कंटेस्टेंट के बीच बवाल होना तय है। घर में जितनी तेजी से रिश्ते बने नहीं उससे भी तेजी से यहां कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदल रहे हें। ऐसे में अब घर में फिर से बवाल मच गया है। घर के इन दों कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती खत्म हो गई है और इसका जिम्मेदार तान्या मित्तल को ठहराया जा रहा है। तान्या को इसके लिए धमकी भी मिली।

इन दो कंटेस्टेंट के बीच खत्म हुई दोस्ती
बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में नेहल ने कुनिका से कहा, 'मैंने कहा कि ये नेगेटिव एनर्जी दूसरों को दिख रही है, जब तक मुझ पर नहीं आती मैं फरहाना की दोस्त बनी रहूंगी।' इस पर फरहाना ने कहा, 'नहीं, नहीं… मैंने आपसे पूछा था, आपने कहा कि हां मैंने इस कॉन्टेक्स्ट में बोला। आपने खुद एक्सेप्ट किया है।' नेहल ने आगे कहा, 'पूरा घर इस बात का गवाह है कि फरहाना के लिए हमेशा स्टैंड लिया है।'
आप उस इंसान का मुंह नहीं तोड़ेंगी
इस पर फरहाना तुरंत जवाब देते हुए कहती हैं, 'आपके सामने कोई नेगेटिव एनर्जी बोलेगा और आप उस इंसान का मुंह नहीं तोड़ेंगी। जब तक मेरे ऊपर नहीं आएगा, तब तक मेरे लिए प्रॉब्लम नहीं है लेकिन ये मेरे लिए प्रॉब्लम है।' इस पर नेहल बुरी तरह से चिल्लाते हुए कहती हैं, 'सबके सामने जाकर मैंने फरहाना भट्ट को डिफेंड किया है और आज के बाद भी मैं उसे डिफेंड करूंगी क्योंकि मैंने सच्चे दिल से दोस्ती निभाई थी। अगर तुम्हें तान्या मित्तल और मालती के बात पर भरोसा करना है तो करो।' इस पर फरहाना भी चिल्ला कर बोलती है, 'मेरी आंखें कुछ टाइम तक बंद थी, अब खुल चुकी है। सब कुछ देखा है मैंने क्या-क्या हो रहा था, क्या नहीं हो रहा था।'
तान्या को दी धमकी
इसके बाद फरहाना इतना ज्यादा गुस्से में आ जाती हैं कि वो अपना आपा खो बैठती हैं और तान्या को धमकी देती हैं। नेहल गुस्से में तान्या के पास जाकर उसे धमकी देते हुए कहती हैं, 'तुमने मेरी दोस्ती तोड़ी है तान्या मित्तल, मैं तुम्हें इस घर में चैन से रहने नहीं दूंगी। मेरी इस बात को याद रखो।' ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




