Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Farah Khan vlog told armaan mallik that she came to know these songs composed by amaal mallik through show
अरमान से बोलीं फराह खान, अमाल के बिग बॉस 19 में गाना गाने से मुझे पता चलता है कि…

अरमान से बोलीं फराह खान, अमाल के बिग बॉस 19 में गाना गाने से मुझे पता चलता है कि…

संक्षेप: Bigg Boss 19: फराह खान के व्लॉग का नया एपिसोड आया है। इस बार फराह ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक के घर गईं। वहां उन्होंने उनकी वाइफ आशना श्रॉफ से भी मुलाकात की।

Mon, 10 Nov 2025 05:33 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ अरमान मलिक के घर पहुंची। उन्होंने उनका घर देखा, उनकी पत्नी आशना श्रॉफ से मुलाकात की और सिंधी शक्सूका और स्क्रैम्ब्ल्ड एग्स बनाए। इस दौरान फराह ने 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट और अरमान के भाई अमाल मलिक की भी बातें कीं। फराह ने कहा, 'जब मैं अमाल को बिग बॉस में गाना गाते सुनती हूं तब मुझे पता चलता है कि अच्छा ये गाना भी इसने कम्पोज किया है, अच्छा ये वाला भी।' इस पर अरमाल बोले, 'हां! बिग बॉस से अमाल को फेम मिल रहा है। लोग जान रहे हैं।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैसे किया बॉलीवुड में डेब्यू?

अरमान ने बताया कि उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान की मदद से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अरमान ने बताया कि 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई अमाल के साथ मिलकर एक पॉप एल्बम बनाया था। जब सलमान ने एल्बम सुना तब उन्होंने कहा कि वे इसे अपनी फिल्म 'जय हो' में इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि वीडियो में वे हम दोनों को शर्टलेस दिखना चाहते हैं। लेकिन उस वक्त हमारा वजन ज्यादा था। फिर भाई ने हमें वर्कआउट करवाया। हमने 10-15 किलो वजन कम कर लिया और फिर भाई ने मजाक में कहा, "ये तो सिर्फ डराने के लिए था।"

बिग बॉस 19

बता दें, अमाल इस वक्त बिग बॉस में हैं। उनके साथ गौरव खन्ना, अशनूर कौन, प्रणित मोरे, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, मालती चाहर, फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद भी ट्रॉफी के लिए लडं रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।