Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 family week is going to start, gaurav khanna, tanya mittal relatives are coming in the show read
Bigg Boss 19:  शुरू हो रहा है फैमिली वीक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल के घर से आ रहे हैं ये घरवाले

Bigg Boss 19: शुरू हो रहा है फैमिली वीक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल के घर से आ रहे हैं ये घरवाले

संक्षेप: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक की शुरुआत होने वाली है। इस बार कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य शो में एंट्री के साथ अहम किरदार भी निभाते नजर आएंगे। जानिए किस सदस्य के घर से कौन उन्हें सपोर्ट करने के लिए आने वाला है।

Sun, 16 Nov 2025 09:11 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में जल्द फैमिली वीक शुरू होने वाला है। हर सीजन ये परिवार के सदस्यों का आने वाला हफ्ता शो की TRP और ऑडियंस के लिए बेहद खास होता है। इस हफ्ते से घर में बचे हुए कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने और उनके गेम को आगे बढ़ाने के लिए परिवार वाले आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये परिवार के ये सदस्य अपने पार्टनर के साथ एक दिन रुकेंगे और गेम में अहम किरदार निभाकर जांएगे। फैंस जानना चाहते हैं कि किस कंटेस्टेंट के घर से कौन उन्हें सपोर्ट करने आने वाला है।

फैमिली वीक में आ रहे हैं ये घरवाले

बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट की मानें तो घर में गौरव खन्ना को सपोर्ट करने उनकी पत्नी आकांक्षा एंट्री लेने वाली हैं। अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक बेटे को फिर से सपोर्ट करने पहुंचेंगे। तान्या मलिक का छोटा भाई शो में नजर आएगा। फरहाना भट्ट की मम्मी कश्मीर के श्रीनगर से बेटी को सपोर्ट करती दिखेंगी। शाहबाज बादेशा की बहन शहनाज गिल, मालती चाहर के क्रिकेटर भाई दीपक चाहर, कुनिका के बेटे अयान एक बार फिर से शो का हिस्सा बनेंगे। अश्नूर के लिए उनके ऑनस्क्रीन भाई रोहन मेहरा और प्रणित मोरे के बड़े भाई शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाहर से आने वाले ये सभी सदस्य एक दिन शो में रहेंगे। एक दिन में तीन सदस्य ही शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे। आने वाला फैमिली वीक बेहद खास होने वाला है।

रोहित शेट्टी की मस्ती

बता दें, रोहित शेट्टी ये वीकेंड का वार होस्ट करते नजर आ रहे हैं। रोहित ने अमाल और शाहबाज को बिग बॉस को बायस्ड कहने के लिए फटकार लगाई। प्रणित से अभिषेक को बाहर करने को लेकर सवाल किया। फरहाना के गेम की तारीफ की। अब आज के एपिसोड में मस्ती होने वाली है। रोहित शेट्टी अपने ही अंदाज में घरवालों को इलेक्ट्रिक शॉक देने वाला बैंड पहनाने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।