अवेज दरबार-नगमा मिराजकर का हुआ ब्रेकअप, कुनिका सदानंद ने किया कंफर्म, कहा- 'उन दोनों के बीच...'
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले 2019 में उड़ीं, जब उनके सोशल मीडिया कोलेबोरेशन और केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने बिग बॉस 19 में अपने समय के दौरान रिलेशनशिप में होने की बात मानी।

बिग बॉस 19 के एक फेमस कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हम बात कर रहे हैं फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की। दोनों बिग बॉस के घर में आने से पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यही नहीं, शो के दौरान ही उनकी शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में रही थी। ऐसे में अब इनके ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। इस खबर ने दोनों के फैंस को काफी हैरान कर दिया। इन सब के बीच कुनिका सदानंद ने नगमा मिराजकर और अवेज दरबार के ब्रेकअप को लेकर रिएक्शन दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कुनिका सदानंद ने क्या बयान दिया है।
यह बहुत इमोशनल है
कुनिका सदानंद ने हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत में, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में पूछा गया। ऐसे में उन्होंने कन्फर्म किया, 'यह बहुत इमोशनल है क्योंकि दोनों के साथ मेरा बहुत अच्छा कनेक्शन था। दोनों को मैं बहुत प्यार करती हूं। मुझे पता है कि नगमा और अवेज ने भी एक दूसरे को बहुत सपोर्ट किया है।'
दोनों को अच्छे पार्टनर मिलें
उन्होंने आगे कहा, 'तो, मेरी इच्छा है कि अगर कुछ सुलह हो जाए या कुछ हो जाए। जो भी हो। अगर नहीं भी हो, दोनों को अच्छे पार्टनर मिलें क्योंकि उन्हें मिले थे और शायद किस्मत नहीं चाहती थी। लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्हें अच्छे पार्टनर मिलेंगे।'
आवेज और नगमा के रिश्ते के बारे में
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले 2019 में उड़ीं, जब उनके सोशल मीडिया कोलेबोरेशन और केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने बिग बॉस 19 में अपने समय के दौरान रिलेशनशिप में होने की बात मानी। शो के दौरान, आवेज ने नगमा को एक दिल को छू लेने वाले पल में प्रपोज भी किया, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी। शो से बाहर आने के बाद, नगमा ने बताया था कि वह आवेज के साथ अपनी शादी की प्लानिंग कर रही हैं।
पार्टी से गायब थीं नगमा
बता दें कि मार्च में, जब आवेज ने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया, तो नगमा पार्टी से गायब थीं। बस इसी के बाद से ही उनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे। पार्टी के दौरान, आवेज ने उनके अलग होने का इशारा भी दिया और टेली मसाला को बताया, 'इसके बारे में हम अच्छे से बैठकर के एकदम प्यारे से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं, बताऊंगा आपको।'
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


