'मैं तुम्हें ऐसे रंग दिखाऊंगा...', बिग बॉस फेम अमाल मलिक ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी, कहा- 'अभी गुस्से में नहीं आया हूं'
बिग बॉस के घर में भी अमाल अपने गेम को लेकर काफी चर्चा में रहे। शो में फैंस को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। घर में उन्हें मास्टर माइंड भी कहा जाता था। ऐसे में अब एक बार फिर से अमाल ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

Bigg Boss फेम और सिंगर अमाल मलिक हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के घर में भी अमाल अपने गेम को लेकर काफी चर्चा में रहे। शो में फैंस को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। घर में उन्हें मास्टर माइंड भी कहा जाता था। ऐसे में अब एक बार फिर से अमाल ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हालांकि, अमाल ने अब ट्रोलिंग बर्दाश्त करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने आखिरकार X पर एक लंबे नोट के साथ ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया।
क्योंकि मैं तुम्हें ऐसे रंग दिखाऊंगा
सिंगर अमाल मलिक ने उन लोगों को टारगेट किया जो उनके पोस्ट को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। अमाल ने लिखा, 'मुझे कभी भी ऐसी स्थिति में मत डालना जहां मुझे अपने स्वभाव से हटकर कुछ करना पड़े, क्योंकि मैं तुम्हें ऐसे रंग दिखाऊंगा जिनके बारे में तुम्हें पता भी नहीं था कि वे क्रेयॉन बॉक्स में होते हैं।'
मैं खुश होकर एक दुख भरी पोस्ट शेयर कर सकता हूं
इसके बाद उन्होंने उन लोगों को लताड़ते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे कमेंट्स, स्टोरीज और पोस्ट्स किसी मरे हुए या जिंदा इंसान से जुड़े नहीं हैं; वे मेरे विचार हैं, कुछ मजेदार मीम कंटेंट हैं, या कोई गाना जो मैंने अभी रिलीज किया है, या जो मैं उस समय सोच रहा हू। मैं खुश होकर एक दुख भरी पोस्ट शेयर कर सकता हूं, बहुत उदास होकर भी मीम्स शेयर कर सकता हूं। अगर किसी के बारे में बात करने की जरूरत भी होगी तो नाम ले लिया जाएगा, पूरा खुल कर मैं जो चाहूं, जब चाहूं पोस्ट कर सकता हूं और मुझे किसी को कोई एक्सप्लेनेशन या हमदर्दी देने की जरूरत नहीं है, और माफी तो बिल्कुल नहीं lol'।
अपने काम पर जाओ, और अपने 4 पैसे कमाओ
अरमान ने आगे लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में सबके लिए और कुछ ऐसे लोगों के लिए भी काफी किया है जो कभी इसके लायक नहीं थे। जिनको भी लग रहा है कि किसी को टारगेट या अटैक कर रहा हूं LOL। बंदा इतना दम तो रखता है कि लोगों का नाम लेकर बोलेगा, सीधा, आसान और साफ। मैं मर्दों या औरतों के खिलाफ शब्दों को तोड़-मरोड़कर नहीं बोलता, मैं हर चीज से ऊपर बराबरी में यकीन रखता हूं। तो उठो, नया बिग बॉस आने वाला है कुछ महीनों में; यह सारे कंटेस्टेंट खत्म करो, अपने काम पर जाओ, और अपने 4 पैसे कमाओ।'
अभी गुस्से में नहीं आया हूं...
अमाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा, 'अपने पिछले को-एक्टर्स के साथ पोस्ट के नीचे बदतमीजी करना और गाली-गलौज करना, मेरे या दूसरों के माता-पिता को गाली देना, मेरे दोस्तों, परिवार को मैसेज करना और परेशान करना, मेरे परिवार की औरतों के बारे में घटिया बातें करना। इससे तुम्हारी पसंद के आर्टिस्ट को काम मिलेगा क्या? सच में? बहुत दिन से चुप हूं। मुझे टैग करके बकवास न ही करो तो अच्छा है तुम्हारी सेहत के लिए, क्योंकि अगर मैंने फिर से जवाब देना शुरू किया तो मैं चुप हूं क्योंकि मुझे इससे खुद को प्रभावित करना पसंद नहीं है, लेकिन अभी गुस्से में नहीं आया हूं। फैनडम भी खुद को कंट्रोल कर रहा है क्योंकि मैंने बोला है, मैं अगर परमिशन दे दूं तो हालत खराब देंगे मेरे, अमालियंस और तुम सब घर भाग जाओगे। मुझे टैग करके बकवास न ही करो तो अच्छा है, क्योंकि अगर हमने स्टार्ट किया न तो छुपने की जगह नहीं होगी।' अमाल का ये पोस्ट ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


