
Bigg Boss 19 Exclusive: अमाल मलिक को हग करने और आई लव यू कहने पर आया नीलम का रिएक्शन, बोलीं…
Bigg Boss 19 Neelam Giri Exclusive:
‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में जब सलमान खान ने ऐलान किया कि नीलम गिरी कम वोट्स मिलने की वजह से घर से बेघर हो गई हैं, तब घर का माहौल भावुक हो गया था। अमाल मलिक ने नीलम को गले लगाया था और दोनों की बॉन्डिंग देखकर दर्शकों की आंखें भी नम हो गई थीं। शो से निकलते वक्त नीलम ने मुस्कुराते हुए अमाल से “आई लव यू” भी कहा था। सोशल मीडिया पर नीलम और अमाल का ये पल खूब वायरल हो रहा है।

अब लाइव हिन्दुस्तान से खास बातचीत में नीलम गिरी ने इस वायरल मोमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है।
सवाल: आपका और अमाल का हग और आपका ‘आई लव यू’ बोलना बहुत वायरल हो रहा है। इस पर क्या कहेंगी?
जवाब: मैं तो हमेशा अमाल को चिढ़ाती थी, क्योंकि वो बहुत शर्मीला टाइप का लड़का है। मैं उसे जानबूझकर थोड़ा-थोड़ा पोक करती थी, वो भी मस्ती में। जाते-जाते लगा कि ये अच्छा मौका है, तो कुछ बोल ही दूं! लेकिन हां, आई लव हिम ऐज अ फ्रेंड, ऑफकोर्स।
सवाल: आपने जाते-जाते तान्या मित्तल से कहा कि ‘जल्दी बाहर आ’। क्या वो भी मस्ती में कहा था?
जवाब: बिल्कुल! वो तो मैंने मज़ाक में कहा था। मैं नहीं चाहती कि वो जल्दी बाहर आए। मैं चाहती हूं कि वो जीतकर बाहर आए। मैं उसे अपना अच्छा दोस्त मानती हूं।
इस हफ्ते का नॉमिनेशन अपडेट
सोशल मीडिया पेज बीबीतक (BBTak) के मुताबिक, इस हफ्ते गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं। यानी अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, प्रणित मोरे, मालती चाहर, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अशनूर कौर और कुनिका सदानंद—सभी के सिर पर इस बार एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


