
Bigg Boss 19 से बाहर होते ही अभिषेक और बसीर अली की चमकी किस्मत, हाथ लगा ये बड़ा शो!
सलमान खान शनिवार को अपने दबंग अंदाज में नजर आए और घरवालों को जमकर लताड़ा। वहीं, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी शो से बाहर होने की खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था। ऐसे में अब अभिषेक को लेकर एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है।
Bigg Boss 19: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है। हर कोई अपने आप को एलिमिनेशन से बचाने के पूरी कोशिश कर रहा है। ऐसे में वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है। सलमान खान शनिवार को अपने दबंग अंदाज में नजर आए और घरवालों को जमकर लताड़ा। वहीं, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी शो से बाहर होने की खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था। ऐसे में अब अभिषेक को लेकर एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है।
इन दो एक्स कंटेस्टेंट के हाथ लगा बड़ा शो
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 से बाहर निकलने के बाद, बसीर अली और अभिषेक बजाज के हाथ रोहित शेट्टी का स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' लगा है। चर्चा है कि अभिषेक और बसीर 'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल होंगे। हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो दर्शकों के लिए दोनों ही हैंडसम एक्टर को स्टंट करता देखना काफी एक्साइटिंग रहेगा।
अब घर में बचे ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के बाहर होने से पहले नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और बसीर अली बाहर हुए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




