
Bigg Boss 19: अभिषेक के आउट होने पर बिग बॉस पर भड़की ये एक्स कंटेस्टेंट, कहा- मैंने तुम्हे टॉप 2...
संक्षेप: घर से दो मजबूत खिलाड़ी अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को डबल एविक्शन में एलिमिनेट कर दिया गया। बॉटम थ्री में आए, अभिषेक, नीलम और अशनूर में से कैप्टन बने प्रणित मोरे ने अशनूर को बचाया, जिसके बाद दो को बेघर होना पड़ा।
Bigg Boss 19:'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब सिर्फ चार हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में घरवालों ने अपनी पूरी कमर कस ली है। शो का बीता वीकेंड का वार काफी शॉकिंग रहा। घर से दो मजबूत खिलाड़ी अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को डबल एविक्शन में एलिमिनेट कर दिया गया। बॉटम थ्री में आए, अभिषेक, नीलम और अशनूर में से कैप्टन बने प्रणित मोरे ने अशनूर को बचाया, जिसके बाद दो को बेघर होना पड़ा। लेकिन बिग प्रणित और बिग बॉस के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया। अभिषेक के आउट होने पर इसी सीजन की एक्स कंटेस्टेंट ने हैरानी जताई है और इसे अफेयर बताया। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

अभिषेक के आउट होने पर हैरान हुई ये एक्स कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 19' के हम जिस एक्स कंटेस्टेंट की बात कर रहे वो कोई और नहीं, बल्कि नगमा मिराजकर हैं। नगमा ने अपने अभिषेक बजाज के आउट होने पर हैरानी जताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। नगमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "तुम इसके लायक नहीं थे!! मैंने तुम्हें आसानी से टॉप 2 में देख लिया था, पता नहीं ये लोग क्या कर रहे हैं, लेकिन तुम निश्चित रूप से एक बहुत ही अच्छे खिलाड़ी थे!!"

अब घर में बचे ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 से नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के बाहर होने से पहले नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और बसीर अली बाहर हुए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




