Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Eviction reports suggest pranit more evicted from bigg boss
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हुआ ये सदस्य, लोग बोले- इसका तो नाम भी नहीं सोचा था

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हुआ ये सदस्य, लोग बोले- इसका तो नाम भी नहीं सोचा था

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ में शॉकिंग एविक्शन हुआ है। फैंस एविक्ट होने वाले सदस्य का नाम जानकर दंग रह गए हैं। वे कह रहे हैं कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ये सदस्य बाहर होगा।

Oct 31, 2025 11:39 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का चौंका देने वाला अपडेट आया है। पहले कहा जा रहा था कि इस बार एविक्शन नहीं होगा। वहीं अब दावा किया जा रहा है कि खराब तबीयत के चलते एक सदस्य को बाहर कर दिया गया है। याद दिला दें, इस बार गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल और नीलम गिरी नॉमिनेटेड थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन हुआ है एविक्ट?

बिग बॉस की खबर देने वाले सोशल मीडिया पेजेस के मुताबिक, इस हफ्ते प्रणित मोरे एविक्ट हुए हैं। BBTak ने लिखा, ‘प्रणित मोरे को बिग बॉस 19 के घर से एविक्ट कर दिया गया है। उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है या नहीं, ये अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है।’ द खबरी ने लिखा, ‘प्रणित मोरे खराब तबीयत के चलते घर से बेघर हुए हैं। इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि उन्हें सीक्रेट रूम में नहीं भेजा गया है।’ ग्लैमवर्ल्ड टॉक्स ने लिखा, ‘मृदुल तिवारी को सबक सीखाने के लिए सलमान खान ने प्रणित मोरे को बाहर निकाला है, लेकिन उसे सीक्रेट रूम में भेज दिया है।’

लोगों को लगा झटका

प्रणित मोरे के एविक्शन की खबर सुनकर लोगों को जोरदार झटका लगा है। एक यूजर ने लिखा, ‘इसका तो नाम तक नहीं सोचा था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘खराब तबीयत की वजह से बाहर हुआ है। कम वोट्स के कारण नहीं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘इसको तो टॉप 5 में देख रहे थे।’

यहां देखिए ट्विट्स

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।