Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 evicted contestants meeting pics goes viral, abhishek seen with nehal and kunickaa
Bigg Boss 19: एविक्ट हुए कंटेस्टेंट के रीयूनियन की तस्वीरें वायरल, अभिषेक के साथ दिखीं नेहल और कुनिका

Bigg Boss 19: एविक्ट हुए कंटेस्टेंट के रीयूनियन की तस्वीरें वायरल, अभिषेक के साथ दिखीं नेहल और कुनिका

संक्षेप:

बिग बॉस 19 से बाहर हुए कंटेस्टेंट की हाल में मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। अभिषेक बजाज और कुनिका को साथ देखना फैंस के लिए हैरान करने वाला था। वहीं इस मुलाकात में बसीर अली नजर नहीं आए। फैंस इनके रीयूनियन को पसंद कर रहे हैं।

Nov 27, 2025 08:39 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम पढ़ाव तक पहुंच गया है। अगले डेढ़ हफ्ते में शो का फिनाले एपिसोड होना है। इससे पहले शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट का रीयूनियन हुआ है। शो से एविक्ट हुए अभिषेक बजाज, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और नतालिया हाल में काम के सिलसिले में एक साथ नजर आए। फिनाले से पहले एविक्टेड कंटेस्टेंट ये मुलाकात एक पेड पार्टनरशिप के तहत हुई थी। अब सोशल मीडिया पर एविक्ट हुए इन कंटेस्टेंट की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शो से बाहर अभिषेक और कुनिका एक साथ

बिग बॉस 19 से बाहर हुए कंटेस्टेंट हाल में एक साथ नजर आए। अभिषेक और कुनिका के बीच शो में रहने के दौरान कई बार बहस देखी गई थी। लेकिन शो से बाहर दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए। नीलम जो इस ग्रुप का हिस्सा नहीं थीं वो भी पोज़ देती थीं। नेहल और अभिषेक ने साथ में तस्वीरें खिंचवाई। हैरानी वाली बात ये रही कि इन एविक्ट हुए कंटेस्टेंट में बसीर अली नजर नहीं आए। उन्हें अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के साथ मिलते नहीं देखा गया।

टिकट टू फिनाले टास्क

बता दें, बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट के बीच अब टिकट टू फिनाले टास्क खेला जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अश्नूर, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और फरहाना ये टास्क जीत कर फिनाले में एंट्री ले चुके हैं। वहीं तान्या, अमाल, शाहबाज और मालती इस टास्क में पीछे रह गए। अगले हफ्ते कंटेस्टेंट के लिए खास होने वाला है। शो से एविक्शन के बाद मिड वीक में भी मेकर्स किसी को बाहर कर सकते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।