
BB19: घर से निकलकर तान्या मित्तल ने मृदुल को दिखाया ऐटिट्यूड? जानें क्यों हो रहे गाड़ी-साड़ी के चर्चे
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल शो से बाहर हो चुकी हैं। अब वह एकता कपूर वाले शूट के लिए मुंबई में ही रुकेंगी। ग्रैंड फिनाले के बाद उनकी कुछ ऐक्टिविटीज सोशल मीडिया में चर्चा में आई हैं। मृदुल का कहना है कि तान्या ने उन्हें ऐटिट्यूड दिखाया।
बिग बॉस की सीजन 19 खत्म हो चुका है। कंटेस्टेंट्स की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। तान्या मित्तल इस सीजन का हाइलाइट रहीं। उनकी अमीरी के किस्सों ने हर किसी को चौंकाया। अब तान्या जब शो से बाहर निकलीं तो भी उनका जलवा बरकरार रहा। एक वायरल क्लिप में दिख रहा है कि उनको कितना पैम्पर किया जा रहा है। वहीं उनके साथ घर में रह चुके मृदुल ने बताया कि शो खत्म होने के बाद तान्या से मिलने का अनुभव कैसा रहा।
तान्या की बिग बॉस से शानदार एग्जिट
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की टॉप 5 कंटेस्टेंट में से थीं। अमाल के बाद चौथे नंबर पर उनका इविक्शन हो गया था। शो से निकलकर उन्होंने बड़े कॉन्फिडेंस के साथ मीडिया से बात की और अपने पुराने अंदाज में दिखीं। उन्होंने गौरव के जीतने पर कहा, वह जीते हैं क्या, मैं खुद को देख रही थी तो उन पर ध्यान नहीं गया। वहीं सेट से बाहर आते वक्त की भी कई क्लिप्स वायरल हैं। एक जगह दिख रहा है कि तान्या की साड़ी दो लोगों ने पकड़ी है और उनके भाई फोन पकड़ा रहे हैं। लोग इस क्लिप पर बातें बना रहे हैं। वहीं एक और क्लिप में तान्या बीएमडब्लू से जा रही हैं। इस पर भी लोग लिख रहे हैं। हालांकि इस पर कुछ लोगों ने लिखा है कि कई कंटेस्टेंट बीएमडब्लू और मर्सिडीज से गए।
क्या हुई तान्या से मृदुल की बात
मृदुल की एक क्लिप वायरल है जिसमें उनसे पूछा गया कि वह तान्या से मिले। इस पर मृदुल बोलते हैं, तान्या ने आज ऐटिट्यूड दिखाया। मैं गया, मैंने कहा तान्या ठीक हो। बोली, नहीं मुझे तो सब कुछ याद है। तो जो भी है। फिर मृदुल बोले, गुस्सा हों तो होने दो, हमें फर्क ना पड़ता किसी चीज से।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




