
Bigg Boss 19: सलमान की डांट के बाद भी इस कंटेस्टेंट को ऑडियंस ने बनाया नंबर 1, लड़कियों पर भारी पड़ी ये एक्ट्रेस
बिग बॉस 19 के टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट का रैंकिंग रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। इस लिस्ट में दो नाम हैरान करने वाले हैं। सलमान खान की डांट के बाद भी टॉप बना हुआ है ये कंटेस्टेंट।
बिग बॉस 19 के 10 हफ्तों का सफर पूरा हो चुका है। इन हफ्तों में घर के कंटेस्टेंट ऑडियंस के बीच अपनी पर्सनालिटी से अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं कुछ कंटेस्टेंट हैं जो ऑडियंस के फेवरेट बना हुए हैं और कुछ अभी भी ऑडियंस को एंटरटेन करने की कोशिश में लगे हैं। इस बीच 10 वें हफ्ते का पॉपुलैरिटी रैंकिंग रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है जो हैरान करने वाला है। इस लिस्ट में एक ऐसी कंटेस्टेंट ने एंट्री मारी है जो पहले टॉप 5 में शामिल ही नहीं थी।

अभिषेक बजाज
बिग बॉस की खबर देने वाली BB तक ने 10 वें हफ्ते के सबसे पॉपुलर 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की है। शो देखने और पसंद करने वाले यूजर्स जू रेटिंग के मुताबिक इस हफ्ते अमाल मलिक का नाम लिस्ट से टॉप 5 की लिस्ट से गायब है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर अभिषेक बजाज हैं। पिछले दो हफ्तों से अभिषेक को हर वीकेंड के वार पर फटकार लगाई जा रही है। एक्स वाइफ का मुद्दा उठाया गया। माइक उतार कर बात करने वाली गलती पर तो सलमान ने फटकार लगाई थी। लेकिन इतनी डांट के बावजूद अभिषेक इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।
प्रणित मोरे
दूसरे नंबर पर प्रणित मोरे हैं जो सभी को हैरान कर रहे हैं। प्रणित ने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी गेम पूरी तरह से बदल ली है। उनके ईमानदारी के साथ मस्ती से खेले जाने वाले गेम के लिए ऑडियंस पसंद कर रही है। प्रणित को ऑडियंस ने इतना पसंद किया है कि पिछले हफ्ते पॉपुलर बसीर गेम से बाहर हो गए। प्रणित को ऑडियंस ने सेव किया।
गौरव खन्ना
तीसरे नंबर पर गौरव खन्ना हैं। एक्टर ने अब अपनी गेम शुरू कर दी है। गौरव को अपने दोस्तों और सही का स्टैंड लेते हुए देखा गया है।
फरहाना भट्ट
चौथे नंबर पर फरहाना भट्ट हैं। चिट्ठी वाले टास्क के बाद से फरहाना अचानक से टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हो गई।
अश्नूर कौर
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अश्नूर कौर हैं। एक्ट्रेस को पिछले कुछ हफ्तों में घरवालों का टॉर्चर झेलना पड़ा है। अश्नूर ने सही तरह से टारगेट करने वाले कंटेस्टेंट का सामना किया।
बिग बॉस 19 के 10 हफ्ते पूरे होने के बाद इन 5 कंटेस्टेंट को पसंद किया जा रहा है। इस लिस्ट में अभिषेक हमेशा से टॉप पर बने हुए हैं। अब देखना होगा कि आगे की जर्नी कौन पूरी करता है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




