बिग बॉस 19 में ऐसी हो चुकी थी तान्या मित्तल की हालत, लिखा- जिस दिन पढ़ाई छोड़कर निकली और..

Feb 09, 2026 05:08 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 19 Contestant: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। वो टॉप 5 तक का सफर तय करने में कामयाब रही थीं, लेकिन अब उन्होंने एक पोस्ट में बताया है कि उनकी हालत कैसी हो चुकी थी।

बिग बॉस 19 में ऐसी हो चुकी थी तान्या मित्तल की हालत, लिखा- जिस दिन पढ़ाई छोड़कर निकली और..

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल टॉप 5 तक का सफर तय करने में कामयाब रही थीं। घर से बेघर होने वाली वो चौथी कंटेस्टेंट थीं। बिग बॉस 19 में थर्ड रनर अप रहीं तान्या मित्तल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ जुड़ी रहती हैं और एक हालिया पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कैसे बिग बॉस हाउस में उनका कई बार हार मानकर बाहर हो जाने का दिल किया लेकिन वो मैदान में डटी रहीं। तान्या मित्तल ने एक X पोस्ट में अपने दिल की बात साझा की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिग बॉस 19 में ऐसी हो चुकी थी हालत

तान्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जब भी कोई सक्सेसफुल होता है ना, उसकी कहानी सुनकर लगता है जैसे रातों-रात कामयाबी मिल गई हो, एक ही रात में सब कुछ बदल गया। पर सच यह होता है, उस एक रात तक पहुंचने के लिए, बहुत सी रातें गुजारनी पड़ती हैं। ऐसी रातें जब लगता है, अब मुझसे नहीं होगा, मैं बस गिव अप करना चाहती हूं। मैं बिल्कुल ईमानदारी से बोल रही हूं, जिस दिन पढ़ाई छोड़कर निकली थी, और फिर बिग बॉस के घर के अंदर, हर एक दिन ऐसा था, जब मैं गिव अप करना चाहती थी, लगता था बस अब और नहीं।'

'अगर लग रहा सब रुक गया है तो बस..'

तान्या मित्तल ने लिखा- मुझे क्या पता था, कि मेरी जिंदगी में यह लिखा है। इसलिए अगर आज तुम थक गए हो, अगर लग रहा है सब रुक गया है, तो बस एक बात याद रखना, गिव अप मत करना। शायद जो कल इम्पॉसिबल लग रहा है, वही कल तुम्हारी कहानी बनने वाला है। जिंदगी के एक मोड़ पर आकर हमें लगने लगता है कि मैं किसी की मदद क्यों करूं। मैं किसी से प्यार क्यों करूं। जब लगता है कि लोग सिर्फ यूज ही करते हैं। पर सच यह है कि इस दुनिया में प्यार की बेहद कमी है।

..क्योंकि अगर आप किसी के काम आए

तान्या ने दूसरी पोस्ट में लिखा है कि प्यार देना कमजोरी नहीं होता। प्यार देना एक बहुत बड़ी ताकत होती है। जो दिल को बड़ा करता है और जिंदगी को भी हल्का कर देता है। इसलिए शायद बिना किसी उम्मीद के सिर्फ प्यार देते रहना ही सही है। किसी से कोई उम्मीद नहीं, कोई शिकायत नहीं। सबको प्यार करो। जितना हो सके उतना। क्योंकि अगर आप किसी के काम आ पाएं। किसी की मदद कर पाएं। तो इससे बड़ी किस्मत की बात शायद कुछ और हो ही नहीं सकती। बता दें कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सबसे ज्यादा चर्चा में रही खिलाड़ियों में से एक हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।