Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 contestant tanya mittal reacts on neelams claim that she has affair with married man mere paas uska raz hai
शादीशुदा मर्द को प्यार करती हैं तान्या मित्तल? बोलीं- मेरे पास नीलम का भी ऐसा राज है, बता दिया तो…

शादीशुदा मर्द को प्यार करती हैं तान्या मित्तल? बोलीं- मेरे पास नीलम का भी ऐसा राज है, बता दिया तो…

संक्षेप:

Tanya Mittal: तान्या मित्तल जब घर के अंदर थीं तो उनकी दोस्त नीलम ने कुनिका से कहा था कि तान्या का अफेयर किसी शादीशुदा मर्द से है। शो खत्म होने के बाद जब तान्या से इस बारे में सवाल किया गया तो वह भड़क गईं।

Dec 10, 2025 06:35 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में घर के कंटेस्टेंट के बीच हुई तूतू-मैंमैं अब बाहर आकर भी बरकरार है। शो में किसने किसके लिए क्या कहा इसकी बखिया उधेड़ी जा रही है। इस बीच इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल से उनके एक 'सीक्रेट' के बारे में सवाल किया गया जो उनकी दोस्त नीलम ने कुनिका को बताया था। एक एपिसोड में नीलम ने कहा था कि तान्या का बॉयफ्रेंड शादीशुदा है। जब तान्या से ये पूछा गया तो उनका कहना है कि उनके पास भी नीलम का एक ऐसा राज है जो खोल दिया तो चैनल्स की टीआरपी फट जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेरे पास है नीलम का बड़ा राज

तान्या मित्तल इंडिया फोरम्स से बात कर रही थीं। उनसे उस स्टेटमेंट पर सवाल किया गया जिसमें नीलम ने कहा था कि तान्या का बॉयफ्रेंड शादीशुदा है। इस पर तान्या मित्तल बोलीं, 'मैम नीलम का भी एक बहुत बड़ा राज है मेरे पास, जो मैं आपको ना बताऊं तो अच्छा है। वरना आपके सारे चैनल्स की टीआरपी फट जाएगी। कोई भी चैनल ले नहीं पाएगा उस न्यूज को। मैंने आपको क्या बताया, मेरे को पता लगा कि एक लड़के ने क्लेम किया कि वो मेरा बॉयफ्रेंड है। मैंने उसका भी नाम नहीं लिया क्योंकि उसके बच्चों के ऊपर बात ना आए।

क्यों करूंगी शादीशुदा से प्यार

तान्या आगे बोलती हैं, जैसे नीलम ने यह बात कही। मैं आपको कह रही हूं कि मेरे पास नीलम की एक ऐसी बात है कि आपके सारे चैनलों की टीआरपी फट जाएगी। पर इसे मोरैलिटी कहते हैं, वो कहे जो कहना है। मैं सह लूंगी। किसी के राज या किसी के बारे में उलटी बात या किसी के कैरेक्टर पर, किसी के गुंटुआ पर, किसी के मैरीड मैन से प्यार करने पर... अब देखो ना क्या हालत हो गई है मेरी कि मैरीड मैन से प्यार करना पड़ रहा है। आप कुछ तो दया खाओ। मैं सुंदर नहीं लग रही हूं? तो फिर बताओ ना मैरीड आदमी से प्यार क्यों करूंगी।'

तान्या बोलीं, देश में बहुत सिंगल बनिए हैं

तान्या आगे बोलती हैं, 'आप लोग खुद भी तो सोचो। जिस आदमी को आप लोग एक्स-बॉयफ्रेंड क्लेम कर रहे हो वो भी शादीशुदा दो बच्चों वाला है। आप ये भी तो सोचो, मैं हर मैरीड आदमी से ही प्यार कर रही हूं। सिंगल लड़के खत्म? देश में बहुत बनिया हैं और सिंगल हैं। मैं कभी भी किसी आदमी का घर तोड़कर उससे शादी नहीं करूंगी। आप भी मोरल ग्राउंड पर ऐसी अफवाहों को वहीं खत्म कीजिए। जिस दिन मुझे मसाला बनाना होगा, बहुत बड़ी न्यूज है नीलम की। मुझे मसाला नहीं बनाना है, वो मेरी दोस्त रही है।'

क्या बोली थीं नीलम

बिग बॉस 19 के लाइव में कुनिका ने नीलम से पूछा था कि गुंटुआ कौन है। क्या वह तान्या मित्तल का बॉयफ्रेंड है। इस पर नीलम ने जवाब दिया था कि वह नाम तो नहीं बता सकतीं बस इतना बता सकती हैं कि तान्या का बॉयफ्रेंड शादीशुदा है। नीलम ने यह बात कान में कही थी हालांकि कुनिका के दोहराने पर लोगों को समझ आ गया था कि वह क्या बोली हैं।

ये भी पढ़ें:'बिग बॉस' खत्म होते बदले तान्या के रंग, इस कंटेस्टेंट से तोड़ा रिश्ता
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।