
BB19: नीलम ने खोले तान्या के राज, 'गुंटुआ उसका इमैजिनरी..', बोलीं- बाहर निकलेगी तो शादी करेगी
Bigg Boss 19 Neelam Giri: बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद जब नीलम गिरी से पूछा गया कि यह गुंटुआ कौन है जिसके बारे में आपने कैमरा पर कहा था कि वो शादीशुदा है।
Bigg Boss 19: पिछले वीकेंड पर 'बिग बॉस 19' में नीलम गिरी का सफर खत्म हो गया। जाने से पहले नीलम सभी घरवालों से अच्छे से मिलीं और तान्या मित्तल जो कि दूर कोने में खड़ीं रो रही थीं, उन्हें भी बुलाकर गले मिलीं। नीलम की यूं तो ज्यादातर घरवालों के साथ ट्यूनिंग ठीक थी, लेकिन तान्या मित्तल के साथ उनका एक अलग ही कनेक्शन रहा है। एविक्शन के बाद अब एक इंटरव्यू में नीलम गिरी ने तान्या मित्तल से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए हैं।
'बाहर निकलेगी तो शादी-वादी..'
इंडिया फोरम के साथ बाचतीत में जब नीलम से पूछा गया कि तान्या मित्तल का यह गुंटुआ कौन है, जिसके बारे में एक बार आपने फुसफुसाकर बताया था कि वो शादीशुदा है? इस सवाल के जवाब पर नीलम ने कहा, "उस बारे में मैं नहीं बोलना चाहूंगी। क्योंकि वह बहुत सेंसिटिव टॉपिक है।" लेकिन नीलम ने जोर देकर कहा, "हां, इतना बता सकती हूं कि गुंटुआ उसका 'इमैजिनरी' (काल्पनिक) पति है। शायद वो बाहर निकलेगी तो शादी-वादी करेगी।"
पक्की सहेलियां थीं नीलम-तान्या
बता दें कि नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच घर में काफी स्ट्रॉन्ग कनेक्शन रहा है। शुरू से ही दोनों को काफी वक्त साथ में देखा गया, लेकिन जब नीलम पर चमचागिरी करने के आरोप लगे और उन्हें वीकेंड का वार में भी सलमान खान की तरफ से कॉल आउट किया गया तब जाकर नीलम थोड़ा हटीं और उन्हें बाकी खिलाड़ियों के साथ देखा गया। इस दौरान नीलम और तान्या की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आई और तभी से नीलम और तान्या की चुगलियों से लेकर उनकी बातें दर्शकों को कम सुनाई पड़ने लगीं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




