Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Contestant Abhishek Bajaj Was Dating Donal Bisht While He Was Married To Akanksha Jindal
BB19: अकांक्षा को धोखा देकर अभिषेक कर रहे थे इस एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट को डेट! नाम सुन लगेगा झटका

BB19: अकांक्षा को धोखा देकर अभिषेक कर रहे थे इस एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट को डेट! नाम सुन लगेगा झटका

संक्षेप: शो में आने के बाद अगर किसी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं तो वो थे अभिषेक बजाज। अभिषेक का नाम लगातार अशनूर कौर के साथ चर्चा में बना हुआ है। दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल जाता है, जिनकी शादी पहले आकांक्षा जिंदल से हुई थी।

Sun, 9 Nov 2025 03:14 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो लगातार अपने गेम के चलते टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बना रहा है। शो को लेकर हर पल नई अपडेट सामने आ रही है। कल यानी शनिवार का वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने घरवालों को जमकर लताड़ लगाई हैं। शो में आने के बाद अगर किसी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं तो वो थे अभिषेक बजाज। अभिषेक का नाम लगातार अशनूर कौर के साथ चर्चा में बना हुआ है। दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल जाता है, जिनकी शादी पहले आकांक्षा जिंदल से हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे अभिषेक!

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बजाज, आकांक्षा जिंदल से शादीशुदा होते हुए भी किसी और को डेट कर रहे थे। एक अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि अभिषेक एक्ट्रेस डोनल बिष्ट के साथ रोमांटिक रिश्ते में थे। दिलचस्प बात यह है कि डोनल भी बिग बॉस 15 का हिस्सा थीं, जिसे तेजस्वी प्रकाश ने जीता था।

ज्यादा समय तक नहीं था साथ

एक सूत्र ने बताया, 'अभिषेक और डोनल कुछ समय के लिए साथ रहे। जब अभिषेक, आकांक्षा से शादीशुदा थे, तब वो डोनल को डेट कर रहे थे। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला क्योंकि ऐसा लग रहा था कि अभिषेक गंभीर नहीं हैं। जल्द ही उनका ब्रेकअप भी हो गया।' सूत्र ने आगे कहा, 'उन्होंने डोनल को डेट किया था, लेकिन उस समय वह आकांक्षा के साथ नहीं थे।' अभिषेक और डोनल के रिश्ते की टाइमलाइन भले ही स्पष्ट न हो, लेकिन एक बात पक्की है - दोनों पहले साथ थे। हालांकि, एक्टर के एक करीबी ने बताया कि अभिषेक डोनल को डेट कर रहे थे, लेकिन यह आकांक्षा से अलग होने के बाद की बात है।

इस साल हुई थी अभिषेक और आकांक्षा की शादी

बता दें कि कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक बजाज ने आठ साल पहले आकांक्षा जिंदल से शादी की थी। वहीं, उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और 2017 में मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास एक यॉट पर शादी करने से पहले उन्होंने सात साल तक आकांक्षा को डेट किया। उनकी शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।