Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Big Update Salman Khan Finale to happen on this day show not extending double elimination this week
बिग बॉस 19 को नहीं मिला एक्सटेंशन, जानें किस दिन होगा सलमान के शो का ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 19 को नहीं मिला एक्सटेंशन, जानें किस दिन होगा सलमान के शो का ग्रैंड फिनाले

संक्षेप: Bigg Boss 19 Finale Date: पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा थी कि बिग बॉस 19 के फिनाले को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस का ये सीजन आगे नहीं बढ़ाया गया है। शो में केवल 15 हफ्ते ही होंगे। 

Sat, 8 Nov 2025 08:36 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 को लेकर खबरें थीं कि शो को एक्सटेंड किया गया है। इस बात से कुछ लोग काफी खुश थे और कुछ बहुत ज्यादा नाराज। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स की तरफ से अभी फिनाले की कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है फिनाले दिसंबर में ही होगा। बिग बॉस 19 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, काफी दिलचस्प होता जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आगे नहीं बढ़ेगा बिग बॉस सीजन 19

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स 15 हफ्तों वाले पैटर्न को ही फॉलो करेंगे। कहा जा रहा है सलमान खान के रियलिटी शो के इस सीजन का फिनाले 7 दिसंबर को होगा।

प्रणित मोरे की हुई वापसी

सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान को पहले से ही अपनी डेट्स दे दी हैं इस वजह से शो के फिनाले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। बिग बॉस 19 की शरुआत अगस्त के महीने में हुई थी। शो के बीते एपिसोड में प्रणित मोरे की री-एन्ट्री देखने को मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिटर्न पर प्रणित मोरे को दो लोगों को घर से बेघर करने की पावर मिलेगी।

शो में इस वक्त अमाल मलिक कैप्टन हैं। घर में रिश्तों की बात करें तो फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की घर में ज्यादा लोगों से बात नहीं हो रही है। दोनों एक दूसरे का सहारा बने हैं। वहीं, अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती में भी दरार आ गई है। नीलम और तान्या की दोस्ती में भी दूरी आ गई है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।