Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 baser ali tells after eviction how amaal mallik get counselling people react give him trophy
Bigg Boss 19: अमाल को इमेज सुधारने की कोचिंग देते हैं बिग बॉस? बसीर के पोल-खोल पर भड़के दर्शक

Bigg Boss 19: अमाल को इमेज सुधारने की कोचिंग देते हैं बिग बॉस? बसीर के पोल-खोल पर भड़के दर्शक

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के घर से बाहर आए बसीर अली ने बताया कि जब अमाल काफी लो फील कर रहे थे तो बिग बॉस ने कनफेशन रूम में उनको बुलाकर काउंसलिंग की थी, बताया था कि कैसे इमेज अच्छी रखें। इस पर लोग मेकर्स को बायस्ड कह रहे हैं।

Tue, 28 Oct 2025 01:44 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बसीर अली बिग बॉस 19 से बाहर आकर खट्टे-मीठे अनुभव मीडिया के साथ शेयर कर रहे हैं। बसीर बता रहे थे कि घर के अंदर उन्हें अमाल के साथ कौन से मोमेंट याद रहेंगे। इस पर उन्होंने कुछ ऐसा बताया कि लोगों को लग रहा है कि बिग बॉस अमाल की छवि अच्छी रखना चाहते हैं। बसीर ने कहा कि अमाल लो फील कर रहे थे तो बिग बॉस ने बुलाकर समझाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब टूट गए थे अमाल

बसीर जूम से बातचीत कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि अमाल के साथ भाईचारे पर वह क्या कहना चाहते हैं। क्या यह दोस्ती आगे भी चलेगी। इस पर बसीर बोले, 'जरूर इस दोस्ती को कायम रखना चाहूंगा। कई पॉइंट्स थे जहां अमाल के लिए काफी फील किया। अमाल ने भी वैसा रिस्पॉन्स दिया। एक पॉइंट पर अमाल काफी लो थे। खासकर जब उनके डैड आए उसके बाद। बिग बॉस ने उनको कनफेशन रूम में बुलाया। उनको समझाया कि एक ऐसा सदस्य ढूंढ़िए घर में जो आपको कंट्रोल कर सकता है। जो ऐसी कठिन परिस्थिति में आपकी मदद करके बिलो द बेल्ट जाने से रोके।'

बसीर ने बताया स्पेशल मोमेंट

बसीर ने आगे बताया, 'अमाल कनफेशन रूम से आए और उन्होंने मुझे बताया कि बिग बॉस ने ऐसा-ऐसा कहा। तुम देख लेना यार। तो ये मेरे लिए स्पेशल मोमेंट रहेगा। एक चीज जो टीवी पर नहीं दिखाई गई। अमाल बहुत रो रहे थे। मैंने उनको हग किया और शहबाज का हाथ पकड़कर कहा कि इनका खयाल रखना। देख लेना कि कभी गलत फ्रेम में ना आएं।'

लोग बोले अमाल को ही दे दो ट्रोफी

हालांकि बसीर यह बात पॉजिटिव तरीके से बता रहे थे लेकिन इस क्लिप पर काफी सारे रिएक्शंस दिख रहे हैं। लोग बोल रहे हैं कि अमाल बिग बॉस के फेवरिट हैं और वह नहीं चाहते कि उनकी इमेज खराब हो। एक ने लिखा है, बिग बॉस चाहते हैं कि असली पर्सनैलिटी सामने आए लेकिन वह अमाल मलिक को कनफेशन रूम में कोचिंग दे रहे हैं यो पाखंडीपन है या फेवरिटजिम। एक ने लिखा है, बिग बॉस शरम आनी चाहिए, अमाल को बचाने के लिए ये सब भी करते हो, फिर तो ट्रोफी उसको ही दे दो और खत्म करो। कुछ लोग लिख रहे हैं कि गौरव खन्ना भी अचानक काफी बोलने लगे हैं। बिग बॉस ने उनको भी कोचिंग दी हो गई।

ये भी पढ़ें:क्या मैं अपनी बहन के साथ सो जाऊंगा? इविक्शन के बाद सलमान पर भड़के बसीर
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।