
नेहल चुडासमा और बसीर अली के एलिमिनेशन के बाद रोई फरहाना भट्ट, मालती चाहर ने कहा- अच्छा है…
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ में डबल एविक्शन हुआ है। बसीर अली और नेहल चुडासमा का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है। नेहल के एविक्शन ने फरहाना को इमोशनल कर दिया।
‘बिग बॉस 19’ की सदस्य फरहाना भट्ट इमोशनल हो गईं। दरअसल, वीकेंड का वार पर डबल एविक्शन हुआ। नेहल चुडासमा और बसीर अली एविक्ट हो गए। नेहल ने घर से निकलने से पहले अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, ‘मैंने सच्चा प्यार किया था उससे। जब पूरा घर उसके खिलाफ था मैं खड़ी थी। उसके पीठ पीछे भी मैंने उसका साथ दिया था। फिर भी उसने मुझे धोखा दिया।’ ऐसे में फरहाना इमोशनल हो गईं।

फरहाना ने बसीर को गले लगाया। बसीर ने भी उन्हें गले लगाया, लेकिन नेहल ने फरहाना को गले नहीं लगाया। नेहल ने कहा, ‘तुमने मेरा दिल तोड़ा है फरहाना।’ फरहाना बोली, ‘मैंने किसी का दिल नहीं तोड़ा है। कुनिका जी पर विश्वास मत करो।’ इसके बाद भी नेहल, फरहाना से नहीं मिली।
नेहल के जाने के बाद फरहाना स्विमिंग पूल में कूद गई। फरहाना ने रोते हुए तान्या मित्तल से कहा, ‘नेहल का बुरा लग रहा है। मैंने गुस्से में उसके बारे में बहुत कुछ बोल दिया। बहुत उल्टा सीधा बोला क्योंकि मैं गुस्से में थी। वो मेरी दोस्त थी, मैंने बस उसको दूर किया था यार। मेरे साथ गले भी नहीं लगी पता है तुझे।’
वहीं बसीर के एविक्शन पर मालती चाहर ने शहबाज बदेशा को कहा, ‘अच्छा है चल अब कोई मुझे नेगेटिव तो नहीं बोलेगा।’ इस पर शहबाज ने कहा, ‘यार कभी ताे कुछ अच्छा बोला कर वो जा रहा है।’ बसीर के जाने के बाद शहबाज ने ये बात फिर से उठाई और सबको बताया कि मालती ने क्या कहा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




