
'तान्या ने मेरी फोटो को हाथ लगाया और...', बसीर ने बताया उन्हें क्यों लगा कि बिग बॉस में उनपर हुआ टोटका ?
बिग बॉस 19 में नजर आए बसीर अली ने कहा कि एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान तान्या मित्तल ने बसीर की तस्वीर के साथ कुछ किया था। बसीर ने कहा कि वो उस तस्वीर को देखते-देखते कुछ पढ़ रही होती हैं, फिर फोटो पर हाथ लगाके उसपर फूंक मारी थी।
बिग बॉस 19 में नजर आए बसीर अली ने घर से जुड़ा एक किस्सा पारस छाबड़ा के शो में सुनाया। पारस छाबड़ा ने बसीर से कहा कि उन्हें बसीर की टीम ने बताया कि उन्हें लगता है कि घर में उनके ऊपर टोटका हुआ है। इस बात पर बसीर पहले तो हंसे फिर उन्होंने कहा कि वो तो ऐसे ही मजाक में। फिर पारस छाबड़ा ने कहा कि जो टीम ने बताया वो मजाक तो नहीं लगा।
बसीर ने सुनाया किस्सा
इसके बाद बसीर ने पारस से कहा कि वो उन्हें घटना बताएंगे फिर वो खुद तय करें। इसके बाद बसीर ने बताया कि डायनो पार्ट वाला टास्क चल रहा था। उस टास्क के लिए सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें एक बोर्ड पर लगी थीं। उन तस्वीरों को तान्या मित्तल बहुत ध्यान से देख रही थीं।
बसीर ने कहा कि जब उन्होंने तान्या को तस्वीरें देखते देखा तो उन्होंने सोचा कि वो भी अपनी तस्वीर देख लें। उन्होंने कहा कि वो उस बोर्ड के पास पहुंचे।उन्होंने देखा कि तान्या तस्वीर देख रही है तो उन्होंने सोचा कि जब तान्या हट जाएंगी तब वो तस्वीर देखेंगे। इसलिए वो तान्या के पीछे खड़े हो गए।
तान्या ने बसीर की तस्वीर के साथ क्या किया
बसीर ने बताया कि उन्होंने देखा कि तान्या बहुत ध्यान से वो तस्वीरें देख रही थीं। वो कुछ पढ़ रही थीं। इसके बाद उन्होंने बसीर की तस्वीर को हाथ लगाया और उस तस्वीर पर फूंका। बसीर ने कहा कि जब उन्होंने वो देखा तो वो सोच में पड़ गए। उन्होंने तान्या से पूछा कि उन्होंने ये क्या किया। इसपर तान्या ने उन्हें जवाब दिया कि कुछ नहीं, बहुत सुंदर लग रहा है तू, बस देख रही थी।
बसीर ने कहा कि उन्होंने जो देखा वो देखा
बसीर ने कहा कि तान्या ने क्या किया क्या नहीं, इसपर वो सवाल नहीं उठा रहे हैं। क्योंकि उन्होंने जो देखा वो देखा। लेकिन तान्या को पढ़ने का बहुत शौक था। वो हर बार कुछ न कुछ पढ़ती रहती थीं। बसीर ने कहा कि तान्या राम-राम जपती हैं वो तो सबको पता है, लेकिन इसके अलावा वो लगातार किसी चीज का जाप करती रहती हैं। बसीर ने कहा कि वो तान्या से पूछना चाहते थे इस बारे में लेकिन उन्हें डर था कि वो कुछ भी बोल देंगी और फिर वो टीवी पर उल्लू लगेंगे।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




